फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News After CM Dhami order minister leaves for their incharge district

Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश के बाद प्रभारी मंत्रियों को आई जिलों की याद, प्रवास के लिए हुए रवाना

Tue, 18 Jul 2023 12:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jul 2023 12:38 PM IST
सार

रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा मंगलवार को जिलों के प्रवास पर निकलेंगे। वहीं, आपदा से जूझ रहे हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज अभी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News After CM Dhami order minister leaves for their incharge district
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सरकार के मंत्री प्रभारी जिलों में प्रवास करने के लिए रवाना हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ऊधमसिंह नगर जिले में मोर्चा संभाल चुके हैं तो डॉ. धन सिंह रावत ने भी गढ़वाल व कुमाऊं की राह पकड़ ली है। बता दें कि प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिले आपदाग्रस्त हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभारी मंत्रियों को जिलों का दौरा कर प्रवास करने के निर्देश दिए थे, ताकि आपदा प्रबंधन एवं राहत बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से चलाया जा सके।

विज्ञापन


डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल-कुमाऊं के चार दिवसीय दौरे पर निकल गए हैं, जबकि मंत्री गणेश जोशी भी ऊधमसिंह नगर पहुंच गए हैं। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा मंगलवार को जिलों के प्रवास पर निकलेंगे। वहीं, आपदा से जूझ रहे हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज अभी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस महाराज के गायब रहने को लेकर सवाल उठा चुकी है। कांग्रेस का कहना है कि जब हरिद्वार ही नहीं प्रदेश के तमाम जिलों में आपदा आई है, ऐसे में लोनिवि, सिंचाई, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाले महाराज कहां गायब हैं। इधर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि वह लगातार स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं और अपडेट लेने के साथ अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Sting Case: सीबीआई कोर्ट का फैसला, सभी नेताओं को देने होंगे वॉयस सैंपल, हरीश और हरक को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही उन्हें प्रवास के निर्देश दिए थे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली, प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी, गणेश जोशी को ऊधमसिंह नगर, सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को चंपावत और नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी है।

सक्रिय हुए मंत्री

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत 17 से लेकर 20 जुलाई तक पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर रहेंगे। वह 18 जुलाई को चमोली एवं 20 जुलाई को अल्मोड़ा जनपद में आपदा को लेकर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन एवं रेखीय विभागों की बैठक लेंगे। साथ ही राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

जबकि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर के गुमसानी और चकरपुर पहुंचकर लेबड़ा नदी के बहाव के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम उदयराज सिंह से प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed