फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Action will be taken in 15 days for recruitment whose papers were leaked

Uttarakhand: स्नातक स्तरीय और वन दरोगा समेत जिन भर्तियों के पेपर हुए लीक, उन पर 15 दिन में होगा फैसला

Mon, 12 Dec 2022 09:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Dec 2022 09:51 PM IST
सार

आयोग की सबसे पहले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक सामने आया था। इसके बाद वन दरोगा, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती के पेपर लीक भी पकड़ में आए। इनकी जांच एसटीएफ कर रही है, लेकिन अभी तक यह भर्तियां रद्द नहीं हुई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Action will be taken in 15 days for recruitment whose papers were leaked
जांच - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में पेपर लीक का शिकार हुई स्नातक स्तरीय, वन दरोगा सहित ऐसी परीक्षाएं, जिनकी जांच एसटीएफ कर रही है उन पर निर्णय इसी महीने हो जाएगा। वहीं, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो को आयोग ने फर्जी करार दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, आयोग की सबसे पहले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक सामने आया था। इसके बाद वन दरोगा, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती के पेपर लीक भी पकड़ में आए। इनकी जांच एसटीएफ कर रही है, लेकिन अभी तक यह भर्तियां रद्द नहीं हुई हैं। उम्मीदवार लगातार मांग कर रहे कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भर्तियां रद्द न की जाएं।
विज्ञापन


इस असमंजस के बीच भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया से भेंट की। अध्यक्ष मर्तोलिया ने बताया कि एसटीएफ की जांच इन भर्तियों में काफी हद तक पूरी हो चुकी है। आंशिक जांच बची हुई है। जिनकी जांच एसटीएफ कर रही, उन पर ही आयोग पहले फैसला लेगा। बताया कि जितनी भी भर्तियां सवालों के घेरे में हैं, उन सब पर 15 दिन में फैसला हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो फर्जी, निर्णय होता तो आयोग को पता होता
भाजपा नेता जुगरान ने आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया को सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो की जानकारी दी। इसमें कहा जा रहा कि कुछ परीक्षाएं कार्मिक और न्याय विभाग ने रद्द कर दी हैं। इससे कई उम्मीदवार सदमे में हैं। इस पर आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यह एक अफवाह है। अगर ऐसा कोई निर्णय होता तो आयोग के संज्ञान में जरूर आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed