{"_id":"60f3e0c1f3575763df7e31c8","slug":"uttarakhand-news-accident-on-haldwani-nainital-highway-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत
Sun, 18 Jul 2021 01:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:46 PM IST
सार
आशंका है कि घर को आते हुए वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। घटना कल देर रात या आज तड़के की मानी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में आमपड़ाव के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम देवेश बोरा उम्र 40 साल पुत्र स्व. बिशन सिंह बोरा निवासी ग्राम गांजा है। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज जेएस संधू ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि आमपड़ाव के पास एक युवक गिरा पड़ा हुआ है, जिसके सिर पर गंभीर चोट है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उसका सिर फटा हुआ था। आशंका है कि घर को आते हुए वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। घटना कल देर रात या आज तड़के की मानी जा रही है। मृतक अविवाहित और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
देहरादून: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत
सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। ऑटो सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ा मिला था, जिसमें चालक फंसा हुआ था। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है।
हादसा पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के जीएमएस रोड पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चमन विहार के पास एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त पड़ा था। उसमें चालक फंसा हुआ था। चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुस्तकीम (35) पुत्र अब्दुल शमद निवासी ब्राह्मणवाला के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि ऑटो खुद वहां पर पलट गया या फिर किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी है। इसकी जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया ऑटो को टक्कर मारने की बात कही जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।