फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Aam Aadmi Party state in charge Dinesh Mohania press conference today

उत्तराखंड: गांव-गांव जाकर बेरोजगार युवाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे आम आदमी पार्टी के सात हजार कार्यकर्ता

Wed, 06 Oct 2021 01:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Oct 2021 01:51 PM IST
सार

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रोजगार गारंटी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना से हर घर को रोजगार मिलेगा। रोजगार मिलने तक हर महीने 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand news: Aam Aadmi Party state in charge Dinesh Mohania press conference today
दिनेश मोहनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि बिजली गारंटी अभियान की सफलता के बाद अब रोजगार गारंटी को घर-घर पहुंचाने के पार्टी रोजगार गारंटी अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड के आम आदमी को भी रोजगार मिले
बुधवार को देहरादून में प्रेस वार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी। कहा कि आप के उत्तराखंड मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में पार्टी ने रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत की है। जिसे युवाओं का आपार समर्थन मिल रहा है।  लोगों में आशा है अब सिर्फ मंत्रियों के रिश्तेदारों को ही नहीं, उत्तराखंड के आम आदमी को भी रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


कहा कि आप कार्यकर्ता रोजगार गारंटी अभियान को हर विधानसभा में घर-घर तक ले जाएंगे। आप के 7000 कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाएंगे और युवाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। पूरे प्रदेश में 20 दिन तक चलने वाले इस अभियान में 10 हजार रोजगार अधिकार सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रजिस्ट्रेशन अभियान को http://www.kejriwalrozgarguarantee.com वेबसाइट पर ऑनलाइन भी चलाया जाएगा। मिस्ड कॉल के जरिए भी इस अभियान से युवाओं को जोड़ा जाएगा। युवा 7669100300 पर मिस्ड कॉल करके भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

6 माह के भीतर एक लाख सरकारी नौकरी मिलेगी
वहीं इससे पहले मंगलवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रोजगार गारंटी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना से हर घर को रोजगार मिलेगा। रोजगार मिलने तक हर महीने 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। नौकरी में 80 फीसदी रोजगार उत्तराखंडवासियों को मिलेगा। 6 माह के भीतर एक लाख सरकारी नौकरी मिलेगी। 

जॉब पोर्टल बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि रोजगार एवंजॉब पोर्टल बनाया जाएगा पलायन मंत्रालय का गठन किया जाएगा। प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जॉब पोर्टल बनाया जाएगा। हर विधानसभा में घर-घर जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष तराई प्रेम सिंह, विधानसभा प्रभारी रांनीपुर प्रशांत रॉय, ग्रामीण प्रभारी नरेश शर्मा, कलियर प्रभारी सादाब आलम, जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, हर्षित नौटियाल, जिलाध्यक्ष अमित विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, वरिष्ठ नेता अनिल सती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed