फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Aam Aadmi Party Protest against Unemployment

उत्तराखंडः आप ने उठाया प्रदेश में बेरोजगारी का मुद्दा, 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन कर जताया विरोध

Thu, 09 Sep 2021 10:39 PM IST
अलका त्यागी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Sep 2021 10:39 PM IST
सार

आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। आउटसोर्सिंग पर काम कर रहीं कंपनियां बेरोजगारों को लूटने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party Protest against Unemployment
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में बेरोजगारी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है। पार्टी ने आज राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के नाम पर ठगा जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से उनसे पैसा तो वसूल लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार से युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर पॉलिसी लाने के लिए मांग की।

विज्ञापन


देहरादून में लैंसडाउन चौक पर प्रदर्शन करते हुए आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। आउटसोर्सिंग पर काम कर रहीं कंपनियां बेरोजगारों को लूटने का काम कर रही हैं। संबंधित विभाग में हो रहे ऐसे भ्रष्टाचार के पर पार्टी ने विभागीय मंत्री रेखा आर्य का इस्तीफा भी मांगा। इसके पहले पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने भी यह मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू न करने पर आंदोलन करेगी आप: कोठियाल

आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि प्रदेश सरकार चुनावी रैलियां करने में मशगूल है। प्रदेश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ चारधाम यात्रा बंद होने से कारोबार ठप पड़ा है। सरकार जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू नहीं करती है तो आप पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

कोठियाल ने कहा कि सरकार जनता विरोधी है। जिसे राज्य के विकास और जनता से कोई सरोकार नहीं है। चारधाम यात्रा बंद होने से हजारों लोगों का रोजगार छिन चुका है। होटल, टैक्सी, ढाबे, घोड़े खच्चर, डंडी कंडी से लेकर कई तरह के व्यवसाय करने वाले लोग सीधे प्रभावित हुए हैं। 

कोठियाल ने कहा कि प्रदेश की जीडीपी का 25 प्रतिशत आय पर्यटन से होती है। जिसमें ज्यादा हिस्सेदारी चारधाम यात्रा की है। इसके बावजूद सरकार चारधाम यात्रा को शुरू नहीं कर रही है। सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि पहाड़ों का दौरा कर कई लोगों से मुलाकात की है। लोग चारधाम यात्रा न होने से परेशान हैं। जिन लोगों ने व्यवसाय को चलाने के लिए बैंकों ने ऋण लिया है वे कर्ज के बोझ तले डूबे हुए हैं। आप पार्टी सरकार को आगाह किया कि  जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू न करने आप पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed