फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Aam Aadmi Party 29 Leaders Join Bjp Today

उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी को झटका, कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Tue, 28 Sep 2021 07:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Sep 2021 07:49 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2021: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया कि आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party 29 Leaders Join Bjp Today
आम आदमी पार्टी के 29 पदाधिकारी भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में आप छोड़कर आए नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कौशिक ने दावा किया कि आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को निर्धारित समय से एक घंटा देरी से शुरू हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम से पहले विभिन्न दलों के पदाधिकारियों के शामिल होने के संकेत दिए गए थे। लेकिन पार्टी कार्यालय में केवल आप से जुड़े लोग ही भाजपा में शामिल हुए। ज्वाइनिंग में पार्टी नेता कुंवर जपेंद्र सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजकुमार ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, विस अध्यक्ष ने किया मंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ तीन पदाधिकारी गए: आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने भाजपा के दावे को झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में आप के केवल तीन पदाधिकारी मनोज द्विवेदी, नवीन सिंघल और जितेंद्र मलिक शामिल हुए। इनमें से सिंघल निष्क्रिय थे। 


जमानत भी नहीं बचेगी : द्विवेदी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव का पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड के विस चुनाव में आप जीतना तो दूर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी। कहा कि आप कहती थी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। खुद को राष्ट्रवादी बताती थी। वह बेरोजगारी भत्ता और फ्री बिजली की घोषणा कर रही है, लेकिन यह नहीं बता रही है कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। यह लोगों में भ्रम पैदा करना है, जो राष्ट्रवाद नहीं हो सकता है।

भाजपा में आप से ये नेता हुए शामिल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक मनोज द्विवेदी, संजीव तोमर, शिव कुमार, अरविंद मिश्रा, दिगंबर भारद्वाज, राजीव तिवारी, विपुल कुमार, देवेश वशिष्ठ, अनिल शर्मा, दीपक कौशिक, राजेश गौतम, रामवीर सिंह, दयानंद, मदन, आदित्य मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र चौहान, विनीत तिवारी, धर्माज, विकास, सतपाल शर्मा, शेर सिंह, सूरज, रेखा, वंशिका सिंह, जितेंद्र मलिक, अमित नौटियाल समेत कई आप नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed