फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Congress Purola MLA Rajkumar who join bjp resign for mla post

उत्तराखंड: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजकुमार ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, विस अध्यक्ष ने किया मंजूर

Mon, 27 Sep 2021 09:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Sep 2021 09:22 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से राजकुमार ने वर्ष 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था और विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन
Dehradun News: Congress Purola MLA Rajkumar who join bjp resign for mla post
mla rajkumar, rajkumar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पुरोला क्षेत्र से विधायक राजकुमार ने इस्तीफा दे दिया। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को उन्होंने इस्तीफा सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया है। विधायक पद से इस्तीफा देने से अब दलबदल कानून लागू नहीं होगा।

विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से राजकुमार ने वर्ष 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था और विधायक चुने गए थे। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग की थी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मांग की गई थी कि राजकुमार की सदस्यता समाप्त करने के साथ ही वर्ष 2022 के चुनाव के लिए भी अयोग्य घोषित किया जाए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी विधायक राजकुमार के खिलाफ दलबदल कानून के तहत विधानसभा में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: भाजपा नेता दुष्यंत गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने दी तहरीर, राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना था कि राजकुमार 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए थे। जो विधानसभा की सदस्यता से विधिवत इस्तीफा दिए बिना भाजपा में शामिल हो गए। यह सांविधानिक रूप से गलत है। इससे पहले कि विधायक पर दलबदल कानून के तहत किसी तरह की कार्रवाई होती, राजकुमार ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया।


पुरोला से विधायक राजकुमार ने त्याग पत्र दे दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। स्वेच्छा से कोई भी विधायक इस्तीफा दे और विधानसभा अध्यक्ष स्वीकार कर लें तो दलबदल कानून लागू नहीं होता है।
-प्रेमचंद अग्रवाल, अध्यक्ष विधानसभा

कांग्रेस में रहते क्षेत्र का जो विकास करना चाहता था, नहीं कर पाया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हूं। भाजपा समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सोच रखने वाली पार्टी है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से किसी तरह को कोई मतभेद नहीं है। पुरोला की जनता के लिए मैंने यह कुर्बानी दी है।
-राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed