फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 742 accused arrested so far in narcotics drugs smuggling

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- नारकोटिक्स ड्रग्स तस्करी में अब तक 742 आरोपी गिरफ्तार, स्कूलों में पढ़ाएंगे विषय

Tue, 18 Jul 2023 03:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jul 2023 03:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्य में वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाई गई है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News 742 accused arrested so far in narcotics drugs smuggling
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अब तक 586 मामलों में 742 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षा तक नारकोटिक्स ड्रग्स के विषय पढ़ाए जाएंगे, इसके लिए एनसीईआरटी को प्रस्ताव भेज दिया गया है। 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य है, सरकार इस ओर तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को वर्चुअल बैठक के दौरान यह जानकारी दी। सोमवार को मादक पदार्थों की तस्करी व राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर हुई बैठक में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्य में वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाई गई है।
विज्ञापन


Dehradun: एसआईटी करेगी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के दस्तावेज में छेड़छाड़ की जांच, सीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य नियमावली को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। नशे की प्रवृत्ति को रोकने, नशाग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने और पुनर्वास के लिए सभी जिलों में नशा मुक्ति केंद्रों को प्रभावी बनाया जा रहा है। राज्य की जेलों में कैदियों को नशे से मुक्त कराने के लिए विशेष रूप से काउंसलिंग व सेमिनार किए जा रहे हैं। सीएम ने शाह के समक्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लक्ष्य को भी साझा किया।

युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर

सीएम ने कहा कि लोगों और विशेषकर युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा रही है। नशा तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जा रही है। सभी जिलों में नशा मुक्ति केंद्रों को प्रभावी बनाया जा रहा। राज्य में चार इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर एडिक्ट संचालित हैं। एम्स नई दिल्ली की सहायता से राज्य में एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसिलिटी का भी संचालन हो रहा है। ऐसे मामलों के लिए एम्स ऋषिकेश में 10 बेड की व्यवस्था की गई है। उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा और श्रीनगर में भी एटीएफ के संचालन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन कदमों की भी दी जानकारी

1. सभी जिलों में संचालित शिक्षण संस्थानों में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों को शामिल कर एंटी ड्रग्स क्लब बनाए।
2. वर्ल्ड एंटी ड्रग्स डे पर एक लाख 25 हजार युवाओं को ’एंटी ड्रग्स ई-शपथ’ दिलाई गई।
3. जन सामान्य को सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed