{"_id":"64b4516b997a9b94a70af759","slug":"sit-will-investigate-tampering-of-land-documents-dehradun-news-c-5-drn1037-201703-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एसआईटी करेगी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के दस्तावेज में छेड़छाड़ की जांच, सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एसआईटी करेगी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के दस्तावेज में छेड़छाड़ की जांच, सीएम ने दिए निर्देश
Mon, 17 Jul 2023 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 04:49 PM IST
सार
फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के दस्तावेज में छेड़छाड़ कर हुई धोखाधड़ी की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय एसआईटी में प्रशासनिक सेवा, पुलिस विभाग और निबंधन विभाग से एक-एक अधिकारी शामिल किए जाएंगे। ताकि, इस मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जेल भेजा जा सके।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां कई अनियमितताएं भी पाई गई थीं। सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। सुरक्षा और रखरखाव के मानक भी उचित नहीं थे। अभिलेख कक्ष में प्रवेश और नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही मिली थी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि यहां से माफिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर दस्तावेज में छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा किया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश में अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक, चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते एस्मा लागू
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में गंभीरता से जांच करने के लिए एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इसमें कम से कम तीन अधिकारियों को शामिल करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।