फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 42 seater aircraft will fly from Delhi-Pithoragarh from 7 November

Uttarakhand: अच्छी खबर... दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सात नवंबर से भरेगा उड़ान

Tue, 05 Nov 2024 11:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2024 11:12 PM IST
सार

दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद सात नवंबर से नियमित उड़ान शुरू होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News 42 seater aircraft will fly from Delhi-Pithoragarh from 7 November
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए सात नवंबर से 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसके अलावा गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद सात नवंबर से नियमित उड़ान शुरू होगी। एलायंस एयर के माध्यम से 42 सीटर विमान सेवा संचालित की जाएगी, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही सड़क मार्ग से दिल्ली से पिथौरागढ़ का 16 घंटे का सफर कुछ ही घंटों में तय होगा। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सहस्त्रधारा से गौचर और जोशियाड़ा के लिए भी सात नवंबर से हेली सेवा शुरू की जाएगी। दोनों स्थानों के लिए हेली सेवा की बुकिंग 13 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: अच्छी खबर...नरकोटा-सुमेरपुर की 9.4 किमी लंबी मुख्य सुरंग हुई आरपार

अगले साल से यमुनोत्री धाम के लिए शुरू होगी हेली सेवा
यमुनोत्री धाम के समीप हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। इस हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर का ट्रायल सफल रहा। अगले साल यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों हेलिकॉप्टर से आसानी से यमुनोत्री धाम पहुंच कर दर्शन कर सकते हैं। शुरूआत में हेली सेवा की सुविधा 55 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगी। जिन्हें पैदल चलने में असमर्थ हैं।

दिल्ली से पिथौरागढ़ के साथ गौचर व जोशियाड़ा के लिए सात नवंबर से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए एलायंस एयर 42 सीटर विमान सेवा शुरू करेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सीमावर्ती जिला पिथौरागढ़ का सफर भी आसान होगा।
- सचिन कुर्वे, सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed