फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 35 New Dengue Patient found in Roorkee Bhalaswagaj Village

रुड़की: अब भलस्वागाज गांव में डेंगू ने मचाया कोहराम, एक साथ 35 लोगों में हुई पुष्टि 

Mon, 25 Oct 2021 07:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Oct 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: 35 New Dengue Patient found in Roorkee Bhalaswagaj Village
डेंगू - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की के लंढौरा क्षेत्र के गाधारोणा के बाद डेंगू के डंक ने अब भगवानपुर के भलस्वागाज गांव में कहर बरपाया है। तीन दिन पहले यहां लिए गए 59 सैंपलों की जांच में 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में एक साथ बड़ी संख्या में डेंगू पीड़ित सामने आने पर ग्रामीणों और विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, बताया जा रहा है कि यहां अब भी बड़ी संख्या में लोग संदिग्ध बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना गांव में भी छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 226 पहुंच गई है।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले में कोरोना के बाद डेंगू इस समय डेंगू कोहराम मचा रहा है। खासकर रुड़की क्षेत्र डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित है। लंढौरा क्षेत्र के गाधारोणा गांव के बाद अब भगवानपुर के भलस्वागाज में एक साथ बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिले हैं। यहां करीब एक हफ्ते पहले संदिग्ध बुखार के मरीज सामने आए थे। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अगले ही दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 59 लोगों के सैंपल लिए थे। सोमवार को इन सैंपलों की रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग हैरान रह गया। इनमें 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिलने से गांव में भी हड़कंप मच गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन


टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का हाल जाना। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि सोमवार को कुल 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि है। इसमें 35 भलस्वागाज और छह मुंडलाना के मरीज शामिल हैं। मुंडलाना से भी विभाग ने तीन दिन पहले 41 लोगों के सैंपल लिए थे। रिपोर्ट आने के बाद गांव में शिविर लगाकर 19 लोगों के सैंपल लिए गए। गाधारोणा गांव में भी 11 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। यहां के 11 लोगों की कोविड जांच भी कराई गई। राहत की बात ये है कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज भलस्वागाज में दवाओं का छिड़काव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से तीन मरीजों को मिली छुट्टी
क्षेत्र में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सिविल अस्पताल रुड़की में 30 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। पहले ही दिन से वार्ड में मरीज भर्ती होने लगे थे। सोमवार को अस्पताल में 13 मरीज भर्ती थे। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि दोपहर को तीन मरीजों की हालत में काफी सुधार था। ऐसे में उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अस्पताल में संदिग्ध बुखार से पीड़ित भी लगातार आ रहे हैं। मरीज की गंभीर हालत पर उन्हें भर्ती कर लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed