{"_id":"5f3613d1f6b69446303d9a5b","slug":"uttarakhand-news-312-posts-of-traffic-police-approved-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : प्रदेश में यातायात पुलिस के 312 पद स्वीकृत, जल्द निदेशालय की ओर से निकाली जाएगी विज्ञप्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : प्रदेश में यातायात पुलिस के 312 पद स्वीकृत, जल्द निदेशालय की ओर से निकाली जाएगी विज्ञप्ति
Fri, 14 Aug 2020 10:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पहली बार अलग से यातायात पुलिस के 312 पदों पर भर्ती की स्वीकृति मिली है। इसमें सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल के अलावा तकनीकी विशेषज्ञ भी भर्ती किए जाने हैं। प्रदेश में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक निदेशालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति दी है। जल्द निदेशालय की ओर से इसकी विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यातायात निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य बनने के बाद से प्रदेश में लगातार वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लिहाजा, दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन, इन पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए फोर्स की कमी है। इस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यातायात निदेशालय का गठन किया गया था। तब से कई ऐसे काम किए जिनसे काफी हद तक यातायात सुदृढ़ीकरण में मदद मिली।
विज्ञापन
फोर्स और विशेषज्ञों की कमी के चलते निदेशालय की ओर से प्रदेश में अलग से यातायात पुलिस के लिए पद स्वीकृत करने की मांग की गई। इस पर शासन ने 312 पदों के लिए स्वीकृति दे दी है। इनमें दो वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ, छह सहायक तकनीकी विशेषज्ञ, 98 सबइंस्पेक्टर और 206 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। अभी तक जिलों में नियतन के हिसाब से यातायात व्यवस्था देखी जाती थी।
विज्ञापन
तकनीकी विशेषज्ञों से मिलेगी मदद
यातायात पुलिस को यदि किसी तकनीकी सहायता की जरूरत होती थी तो उसके लिए किसी एजेंसी से काम लिया जाता था। इसमें काफी पैसे खर्च होते थे। काम भी समय पर नहीं होता। यातायात निदेशक ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों में एमसीए और अन्य तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवाओं को भर्ती करेंगे। ताकि, कोई एप या किसी सॉफ्टवेयर में बदलाव और नया बनाना हो तो उसके लिए पुलिस के पास अपना विशेषज्ञ हो।
अभी तक यातायात पुलिस की स्थिति
पद - स्वीकृति - उपस्थित - रिक्त
इंस्पेक्टर 21 06 15
सब इंस्पेक्टर 16 14 02
हेड कांस्टेबल 63 60 03
कांस्टेबल 472 436 -
(44 महिला कांस्टेबल है।)
निदेशालय बनने से पहले बेहद कम थी तैनाती
यातायात निदेशालय बनने से पहले यातायात पुलिस में फोर्स की बेहद कमी थी। वर्ष 2017 से पहले केवल दो इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर, 20 हेड कांस्टेबल और 179 कांस्टेबल कार्यरत थे। यह संख्या प्रदेश में मौजूद वाहनों की संख्या के सापेक्ष बेहद कम थी।
प्रदेश में पहले यातायात पुलिस की संख्या बेहद कम थी। लेकिन, निदेशालय बनने के बाद से लगातार प्रयास जारी थे। इसी बीच अलग से भर्ती की मांग की थी। अब 312 पदों पर भर्ती की स्वीकृति मिली है। जल्द इसके लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आने वाले समय में यातायात व्यवस्था प्रदेश में मजबूत होगी और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
- केवल खुराना, यातायात निदेशक