फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: 2500 posts of Group C recruitment soon, applications will be sought, examinations will be online

उत्तराखंड : समूह ग के 2500 पदों भर्ती जल्द, मांगें जाएंगे आवेदन, ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं

Thu, 10 Dec 2020 08:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: 2500 posts of Group C recruitment soon, applications will be sought, examinations will be online

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत समूह ग के 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए आयोग जल्द आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। साथ ही आयोग ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में आयोग की ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करने के लिए प्रशिक्षण के वीडियो (मॉक टेस्ट) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन परीक्षा के नियम कायदों की जानकारी के लिए ब्लाक व तहसील स्तर पर उम्मीदवारों को वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोग की ओर से जानकारी दी गई कि साढ़े तीन सालों में आयोग ने 5700 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की। 5000 नए पदों पर पिछले चयन वर्ष में भर्ती विज्ञापन जारी किए गए। 2500 पदों पर जल्द भर्ती विज्ञापन जारी होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग जो ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित कर रहा है, अभ्यर्थी को इसके लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑनलाइन परीक्षा होने से पूर्व अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा से संबंधित सभी नियमों की जानकारी हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन परीक्षाओं से संबंधित सभी जानकारियों एवं मॉकटेस्ट के लिए अभ्यर्थियों-छात्रों को महाविद्यालयों, जिन माध्यमिक स्कूलों में वर्चुअल क्लास की व्यवस्था है, विकासखंड, तहसील एवं जिला स्तर पर भी वर्चुअल एवं अन्य माध्यमों से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। अभ्यर्थियों-छात्रों के फीडबैक भी अवश्य लिए जाए।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार रविंद्र दत्त, सदस्य उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग डा. प्रकाश थपलियाल, सचिव संतोष बडोगनी, अनुसचिव आजन नैथानी, आशीष कौल आदि उपस्थित थे।

पहली बार 19 दिसंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षाएं

आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने जानकारी दी कि उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षाएं (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) आयोग पहली बार शुरू कर रहा है। 19 दिसंबर 2020 से तीन ऑनलाइन परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया गया है।

इस प्रशिक्षण मॉड्यूल में ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए जारी दिशा-निर्देश, परीक्षा पूर्व, परीक्षा के दौरान तथा परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को ध्यान में रखने की मुख्य बातों को दर्शाने वाला वीडियो एवं 30 प्रश्नों का मॉक टेस्ट है जो वास्तविक परीक्षा देने के समान होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शुचिता एवं पारदर्शिता लाने की दृष्टि से ऑनलाइन परीक्षाएं एक उचित विकल्प है। 

ये होगी ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया

कंप्यूटर स्क्रीन पर एक बार में एक प्रश्न प्रदर्शित होगा। प्रत्येक अभ्यर्थी का अलग प्रश्न पत्र होगा। संपूर्ण परीक्षा व सभी अभ्यर्थी सीसीटीवी कैमरे से कवर्ड होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा के उपरांत पूर्व की भांति उनका प्रश्न पत्र एवं उनका उत्तर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रश्नों पर चुनौती का अवसर भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed