{"_id":"6016336938158619302b72fb","slug":"uttarakhand-news-25-thousand-farmers-will-get-interest-free-loan-of-up-to-three-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : 25 हजार किसानों को मिलेगा तीन लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News : 25 हजार किसानों को मिलेगा तीन लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण
Sun, 31 Jan 2021 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेेश के 25 हजार किसानों को तीन लाख और किसान समूहों को पांच लाख का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। छह फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस योजना का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य मुख्यालय के साथ ही प्रदेशभर में विकास खंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री देहरादून में इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से किसानों को फायदा होगा। किसान समूहों को ऋण उपलब्ध कराने से कृषि को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में जिला मुख्यालयों व ब्लॉक मुख्यालयों में ऋण वितरण की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि किसान भवन के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देहरादून जनपद के लगभग 250 किसानों को तीन लाख तक के चेक शून्य ब्याज दर पर वितरित करेंगे। बैठक में सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, राधिका झा, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर सचिव बंदना, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन