फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 20 kg of food grains will be given every month for a year To Ration Card Holders

उत्तराखंड: एक साल तक हर महीने दिया जाएगा 20 किलो अनाज, कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव

Mon, 24 May 2021 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 May 2021 08:58 PM IST
सार

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि सरकार ने 10 किलो गेहूं और 10 किलो चावल तीन महीने तक दिए जाने की मंजूरी दी थी, लेकिन खाद्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब पूरे साल प्रत्येक कार्ड पर हर माह 10 किलो गेहूं और 10 किलो चावल व दो किलो चीनी दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: 20 kg of food grains will be given every month for a year To Ration Card Holders
चावल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में राशनकार्ड धारकों को राशन की दुकान (सस्ता गल्ला) से अब तीन महीने नहीं बल्कि पूरे साल हर महीने 20 किलो अनाज मिलेगा। जबकि जिन किसानों और व्यापारियों ने भूमि के विनियमितीकरण के लिए धनराशि जमा की है, उनका पुरानी दरों पर विनियमितीकरण किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि इसके लिए 28 मई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि आगामी कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं, जिन किसानों और व्यापारियों ने भूमि के विनीयमितीकरण के लिए जिस दिन धनराशि जमा की थी, उनके लिए उसी दिन का रेट तय किया जाएगा। खाद्य विभाग की ओर से राशन ढुलान के लिए सहकारिता के 22 करोड़ के बिल का भुगतान होना है।
विज्ञापन


इसके लिए आठ करोड़ केंद्र सरकार से मिलना था, लेकिन यह धनराशि अब तक नहीं मिली। जबकि इस मद में 13.50 करोड़ का बजट राज्य सरकार की ओर से जारी कर दिया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 20 करोड़ भी जारी किया गया है। बैठक में मंत्री ने बताया कि हल्द्वानी के एफसीआई के गोदाम की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा अन्य गोदामों का भी प्रस्ताव मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए दो दिन का समय बढ़ाया

किसानों से गेहूं खरीदने के लिए दो दिन का समय बढ़ाकर इसे 27 मई कर दिया गया है। इन दो दिनों में केवल उन किसानों के गेहूं की खरीद की जाएगी, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है। बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार रिकार्ड 12 लाख कुंतल गेहूं की खरीद हुई है।

प्रदेश में सभी राशन कार्ड होंगे ऑनलाइन
खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी राशन कार्ड ऑनलाइन होंगे। एक सप्ताह के भीतर इन्हें ऑनलाइन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के पास आधार कार्ड न होने की वजह से उनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पा रहे थे।

राशन की दुकानों में पुरानी दालों का वितरण
वहीं देहरादून के कुछ राशन की दुकानों में पुरानी दालों के वितरण की बात सामने आई है। जिसके बाद क्षेत्रीय खाद्य आयुक्त ने पुरानी दालों के वितरण पर रोक लगा दी है और मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed