फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 1300 posts will be recruited soon in the health department read All Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग में 1300 पदों पर जल्द होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

Sat, 01 Mar 2025 04:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Mar 2025 04:50 PM IST
सार

शासकीय आवास में स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के खाली 1300 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश।

विज्ञापन
Uttarakhand News 1300 posts will be recruited soon in the health department read All Updates in hindi
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से खाली चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के खाली 1300 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश। इसमें देहरादून जिले में 98, हरिद्वार में 110, चमोली में 190, टिहरी में 78, पौड़ी में 49, पिथौरागढ़ में 137, ऊधमसिंह नगर में 76, नैनीताल में 356, अल्मोड़ा में 30, उत्तरकाशी में 46, रुद्रप्रयाग में 85, चंपावत में 42 और बागेश्वर में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के दो पद खाली हैं।
विज्ञापन


कार्ययोजना तैयार करने को कहा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए जिला और उप जिला अस्पतालों का गैप एनालिसिस किया जाए। इसके अलावा अस्पतालों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रत्येक दिन भर्ती मरीजों के बेड की चादर बदलने, अस्पतालों में होर्डिंग लगाने, 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की रिस्पांस टाइम न्यूनतम करने, अस्पतालों में कैंटीन संचालन को दुरुस्त कर मरीजों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने, चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान और एनीमिया मुक्त भारत अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी छह को आएंगे उत्तरकाशी, हर्षिल में करेंगे जनसभा संबोधित, शीतकालीन यात्रा का देंगे संदेश

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, अपर स्वास्थ्य आनंद श्रीवास्तव, अनुराधा पाल, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. अजीत मोहन जौहरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed