फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand new : uttarakhand roadways worker on strike form 13th January 2021

Uttarakhand News : 13 जनवरी से प्रदेश में हड़ताल करेंगे रोडवेज कर्मचारी, निगम बातचीत कर मनाने का करेगा प्रयास

Tue, 12 Jan 2021 09:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Jan 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand new : uttarakhand roadways worker on strike form 13th January 2021
13 जनवरी से प्रदेशव्यापी हड़ताल - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य 13 जनवरी से प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे। इस बाबत कुमाऊं मंडल की यूनियन शाखाओं ने भी आंदोलन का नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, निगम प्रबंधन का कहना है कि बातचीत कर कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन


लंबित वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का देहरादून मंडल में लगातार चौथे दिन कार्य बहिष्कार जारी रहा। आईएसबीटी सहित गढ़वाल मंडल के विभिन्न बस अड्डों पर हड़ताली रोडवेजकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इससे बस सेवा भी प्रभावित रही। उधर, यूनियन की कुमाऊं से जुड़ी शाखाओं ने भी अपने क्षेत्र के सहायक महाप्रबंधक को 13 जनवरी से हड़ताल का नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन


13 जनवरी से पूरे प्रदेश में यूनियन के सदस्य हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद कुमाऊं मंडल की बस सेवा भी प्रभावित होगी, क्योंकि इस यूनियन के सदस्यों की बड़ी संख्या ऐसी है जो कि चालक या परिचालक हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चार दिन तक हड़ताल चलने के बाद परिवहन निगम प्रबंधन हल निकालने के प्रयासों में लगा है। निगम के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन ने कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों से अवगत हैं। जल्द ही कर्मचारी यूनियन से बातचीत कर हल निकाला जाएगा। संगठन के सदस्यों को मनाने का प्रयास करेंगे। 

दून से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के चालक से रुड़की में मारपीट 

देहरादून से दिल्ली जा रही ग्रामीण डिपो की बस के ड्राईवर से रुड़की में मारपीट की घटना सामने आई है। इस पर हड़ताल कर रही उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सख्त विरोध जताया है। उन्होंने आरोपी रोडवेज कर्मचारी परिषद के नेताओं को बर्खास्त करने की मांग की है।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडलीय महामंत्री केपी सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्रामीण डिपो के विशेष श्रेणी चालक विनोद पाल देहरादून से दिल्ली के लिए बस संख्या यूके 07 पीए 4384 का संचालन कर रहे थे। वाहन को मालवीय चौक रुड़की में रुड़की डिपो के परिषद यूनियन के नेता प्रांतीय प्रतिनिधि सत्यवीर सिंह और क्षेत्रीय प्रतिनिधि नाथूराम पाल (कनिष्ठ लिपिक) ने रुकने का इशारा किया। इशारे को देर से देखने की वजह से बस थोड़ी आगे जाकर रुकी। इस पर परिषद यूनियन के सत्यवीर सिंह एवं नाथूराम पाल चालक पर आग बबूला हो गए।

जैसे ही बस रुड़की बस स्टेशन पर पहुंची तो उक्त दोनों यूनियन के नेताओं ने चालक विनोद पाल के साथ मारपीट की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। जब चालक अपनी रिपोर्ट लेकर सहायक महाप्रबंधक कार्यालय रुड़की पहुंचा तो उसकी बात नहीं सुनी गई। बस में बैठे यात्रियों ने विरोध जताया तो सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल ने उनकी रिपोर्ट ली।

केपी सिंह ने कहा कि इसी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध कर्मचारी यूनियन लगातार 10 वर्षों से लड़ रही है। कर्मचारी यूनियन की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। निगम में विशेष श्रेणी कर्मचारियों एवं संविदा कर्मचारियों का जो उत्पीड़न हो रहा है, उसके खिलाफ है। इसलिए कर्मचारी यूनियन निगम प्रबंधन से मांग करती है कि मारपीट करने वाले दोनों कनिष्ठ लिपिक सत्यवीर सिंह और नाथूराम पाल को तत्काल निलंबित करते हुए सेवा से बर्खास्त किया जाए।


आईएसबीटी पर किया प्रदर्शन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडलीय महामंत्री केपी सिंह के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने आईएसबीटी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शाखा मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त करने का विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौथे दिन भी सभी कर्मचारियों ने बस अड्डे पर ही खाना बनाकर खाया और रात गुजारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed