फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami News: Many Ministers are angry Rumours Viral

उत्तराखंड: ...तो क्या शाह के दखल से थमा असंतोष का ज्वार, दिन भर तैरती रहीं कई मंत्रियों के नाराज होने की खबरें

Mon, 05 Jul 2021 02:06 AM IST
अलका त्यागी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jul 2021 02:06 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि दोनों दिग्गजों की नाराजगी को थामने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दखल देना पड़ा। उन्होंने दोनों नेताओं से दिन में कई बार बात की।

विज्ञापन
Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami News: Many Ministers are angry Rumours Viral
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

45 साल के युवा चेहरे को सत्ता की बागडोर सौंपने से उत्तराखंड की सियासत असंतोष की अफवाहों से गरमा उठी। अटकलों का दौर इस कदर था कि आशंकाएं जताई जाने लगीं कि खांटी राजनेता सतपाल महाराज और डॉ. हरक सिंह रावत मंत्री पद की शपथ लेने पहुंचेंगे भी कि नहीं। दिन भर भाजपा के सियासी आकाश पर असंतोष की अफवाहों के मंडराते ये बादल शपथग्रहण समारोह में महाराज और हरक के पहुंचने के साथ छंट गए।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दोनों दिग्गजों की नाराजगी को थामने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दखल देना पड़ा। उन्होंने दोनों नेताओं से दिन में कई बार बात की। लेकिन भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व वरिष्ठ नेता  असंतोष की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते रहे।  
विज्ञापन


चुफाल के बयान ने दिए नाराजगी के संकेत
पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का बयान आया कि सतपाल महाराज और हरक सिंह नाराज हैं। उन्होंने दोनों को कहा है कि उनकी कोई नाराजगी है तो वे प्रदेश अध्यक्ष से बात कर लें। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से बातचीत करने के बाद चुफाल ने किसी भी तरह की नाराजगी से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर चलती रही मान मनोव्वल की कसरत
भाजपा नेता एक तरफ असंतोष की अफवाहों को खारिज करते रहे, दूसरी तरफ मंत्री डॉ.धनसिंह रावत और यतीश्वरानंद मंत्रियों की नाराजगी दूर करने के अभियान में जुटे रहे। वे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के घर भी पहुंचे। वहां कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के पहुंचने की चर्चाएं रहीं। महाराज के घर पर भी पार्टी के कुछ नेताओं के जुटने की अफवाहें उड़ीं।

कौशिक के घर पर दिन भर चला मंथन
असंतोष की अफवाहों के बीच के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास पर दिन भर मंथन चलता रहा। पार्टी के प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार बैठक में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, कौशिक के घर से डेमेज कंट्रोल की मुहिम को अंजाम दिया जा रहा था।

महाराज के घर पर पहुंचे धामी
मुख्यमंत्री की पद की शपथ लेने से पहले पुष्कर सिंह धामी सतपाल महाराज के घर पर पहुंचे। उनकी नाराजगी की चर्चाओं के बीच धामी ने महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ सौंपा। 

शाम को लगा अफवाहों पर विराम
दिन भर असंतोष की अफवाहों पर शाम को विराम लग गया। सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत ने राजभवन में शपथग्रहण समारोह में पहुंचकर असंतोष की अफवाहों पर विराम लगा दिया।

असंतोष पर किसने क्या कहा

सब एकजुट हैं, चर्चाएं निराधार: भगत
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि ये सरासर और निराधार बात है। चर्चाओं में कोई दम नहीं। सब एकजुट हैं। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं कि पढ़ा लिखा और तेजतर्रार नौजवान उत्तराखंड के विकास के लिए आगे आया है। पूरी पार्टी और पूरा नेतृत्व उनके साथ खड़ा है। 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। मैं भाजपा का सिपाही हूं। मैं इस बात को नहीं मानता हूं कि यहां कोई काम दबाव से होता है।यहां नेतृत्व गहरा मंथन करता है। सपना देखना खराब बात नहीं है, लेकिन नेतृत्व कोई निर्णय कर दे, उसके बाद पार्टी लाइन पर चलना चाहिए।

मैं दौड़ में था, मैं नाराज नहीं: धनसिंह
नाराजगी की चर्चाओं को निराधार बताते हुए मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि सबसे पहले तो मैं भी दौड़ में था, जब मैं नाराज नहीं हूं तो और काहे को होगा। भाजपा में न कोई मंत्री नाराज है न कोई कार्यकर्ता। नाराजगी की बातें निराधार हैं। सभी ने ध्वनिमत से नेता का चयन किया। भाजपा अनुशासित पार्टी है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हम 2022 का चुनाव जीतेंगे।
- डॉ. धनसिंह रावत

कोई नाराजगी नहीं है। ये बातें निराधार हैं। सभी मंत्री शपथ लेंगे।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed