फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New Chief Secretary IAS Anand Bardhan Profile Know about his experience

Uttarakhand: जानिए कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन? लंबा प्रशासनिक अनुभव, 5 जिलों के रहे डीएम

Fri, 28 Mar 2025 08:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Mar 2025 08:08 PM IST
सार

Uttarakhand New Chief Secretary: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 के बैच के वरिष्ठ अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के 19वें मुख्य सचिव होंगे। वह मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की जगह शासन की बागडोर संभालेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand New Chief Secretary IAS Anand Bardhan Profile Know about his experience
उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। अब वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के नए मुख्य सचिव होंगे। बर्द्धन 31 मार्च को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। आनंद बर्द्धन का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। 1992 में उन्हें यूपी कैडर आवंटित हुआ था। वह रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर सहित कई पदों पर रहे। उन्होंने वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सेवा की।

विज्ञापन


विशेष रूप से यूपी सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंधक निदेशक और यूपी वित्तीय निगम के महाप्रबंधक के रूप में काम किया। अपने अभी तक सेवाकाल में बर्द्धन शासन के तकरीबन सभी प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी देख चुके हैं। 2010 में हरिद्वार कुंभ मेले में वह मेला अधिकारी रहे।
विज्ञापन


राज्यपाल व गोपन (मंत्रिपरिषद) के सचिव भी रहे। प्रमुख सचिव के तौर पर उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सिंचाई, लघु सिंचाई, खनन, सैनिक कल्याण, पुनर्गठन, आबकारी, उच्च शिक्षा, योजना, ईएपी के रूप में कार्य देखे। वह मुख्यमंत्री धामी के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वह आवास, मुख्य प्रशासक, यूएचयूडीए, शहरी विकास, गृह एवं कारागार, राजस्व वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 'धन सिंह भी यहीं हैं और मैं भी यहीं हूं...', कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच जानें क्या बोले सीएम

ये है शैक्षणिक योग्यता

आनंद बर्द्धन ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी में बीएससी ऑनर्स और पूरे विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे और ईएनए, फ्रांस से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया।

मुख्य सूचना आयुक्त हो सकती हैं राधा रतूड़ी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा करेंगी। उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदन किया है। माना जा रहा है कि सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्त किया जा सकता है।

उत्तराखंड में किस मुख्य सचिव का कितने दिन रहा कार्यकाल

मुख्य सचिव             कार्यकाल
अजय विक्रम सिंह      295 दिन
मधुकर गुप्ता            1 वर्ष 364 दिन
आरएस टोलिया        2 वर्ष 29 दिन
एम रामचंद्रन            1 वर्ष 30 दिन
सुरजीत किशोर दास  1 वर्ष 304 दिन
इंदु कुमार पांडे         1 वर्ष 90 दिन
एनएस नपलच्याल      273 दिन
सुभाष कुमार            1 वर्ष 273 दिन
आलोक कुमार जैन    333 दिन
सुभाष कुमार           1 वर्ष 152 दिन
एन रविशंकर           303 दिन
राकेश शर्मा             91 दिन
शत्रुघ्न सिंह               1 वर्ष 29 दिन
एस रामास्वामी         327 दिन
उत्पल कुमार सिंह    2 वर्ष 280 दिन
ओम प्रकाश सिंह    339 दिन
सुखबीर सिंह संधू    2 वर्ष 208 दिन
राधा रतूड़ी            1 वर्ष 55 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed