{"_id":"59fb53884f1c1bf4688b8c09","slug":"uttarakhand-neelmani-s-raju-become-karnataka-first-woman-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की नीलमणि एस राजू बनीं कर्नाटक की पहली महिला DGP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की नीलमणि एस राजू बनीं कर्नाटक की पहली महिला DGP
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की मूल निवासी आईपीएस अधिकारी नीलमणि एस राजू कर्नाटक की पुलिस महानिदेशक बनाई गई हैं। कर्नाटक सरकार ने उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
वे कर्नाटक पुलिस विभाग की प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। उत्तराखंड की रुड़की निवासी नीलमणि वर्ष 1983 बैच की आईपीएस अफसर हैं। इससे पहले वह नीलमणि राज्य खुफिया विभाग की प्रमुख थीं।
विज्ञापन
इस पद के लिए नीलमणि के अलावा सीआईडी के प्रमुख एचसी किशोर चंद्रा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख एमएन रेड्डी केके नाम की भी चर्चा थी, लेकिन सबसे वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते उन्हें नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन