छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला: आईईडी धमाके में शहीद हुए उत्तराखंड के आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आईटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। तभी हुए आईईडी धामाके में उत्तराखंड के देवप्रयाग निवासी एक जवान शहीद हो गए।
विस्तार
छत्तीसगढ़ आईईडी धामाके में उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दरअसल, नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आईटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे।
ये भी पढ़ें...आरोप लगने से आहत हरदा ने कहा- मुझे पार्टी निष्कासित कर दे, इस होली पर हरीश रावत जैसी बुराई का दहन कर दो
इस दौरान पहले से प्लांट किए आईईडी को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। धमाके की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से जख्मी है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटनास्थल पर पर पहुंचे एसपी सदानंद कुमार और नक्सल ऑपरेशन एसपी अक्षय ने कहा, नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। साथ ही इलाके में अन्य आईईडी होने की शंका के चलते इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।