फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand national basketball player is seeking help

मदद के लिए भटक रहा उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुका खिलाड़ी

Thu, 07 Mar 2019 03:50 PM IST
अलका त्यागी चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर
चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand national basketball player is seeking help
बास्केटबाल

वर्ष 1994-95 में उत्तराखंड की बास्केटबॉल टीम के सदस्य रहे सितारगंज निवासी कय्यूम अली मदद के लिए भटक रहे हैं। गंभीर बीमारी से ग्रस्त कय्यूम बुधवार को मदद की गुहार लगाने उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने उन्हें मदद के लिए समाज कल्याण कार्यालय में जाने की राय दी। 

विज्ञापन


कय्यूम अली ने बताया कि 1994-95 में उसने उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। 7.5 फुट लंबा कद होने के कारण उनकी वजह से टीम आसानी से जीत जाती थी। 1995 के अंत में उनका चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में होने वाला था। लेकिन तेज बुखार के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और वह दिव्यांग हो गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सके। एम्स अस्पताल में उनका दो बार इलाज हो चुका है। इलाज के अपनी पुश्तैनी जमीन बेचनी पड़ी। उसके बाद से ही उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने सरकार से इलाज करवाने की गुहार भी लगाई थी। वर्तमान में उनकी हाथ की हड्डियां बढ़ रही हैं, इससे हाथ टेढ़े-मेढ़े हो गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएम के पीआरओ को फोन किया तो उन्होंने समस्या उपश्रमायुक्त कार्यालय में दर्ज कराने की बात कही थी। उन्हें चार पहियों वाली स्कूटी की जरूरत है। श्रमप्रवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित से उन्होंने चार व्हीलर स्कूटी और आर्थिक मदद की गुहार लगाई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उन्हें समाज कल्याण कार्यालय में जाने की राय दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed