फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Most landslide dams are formed in August IIT Roorkee did research rain is one of biggest reasons

Uttarakhand: अगस्त में भूस्खलन बांध सबसे अधिक बने, IIT रुड़की ने किया शोध, बारिश सबसे बड़े कारणों में एक

Mon, 01 Sep 2025 11:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Sep 2025 11:19 AM IST
सार

राज्य में अगस्त में भूस्खलन बांध सबसे अधिक बने हैं। आईआईटी रुड़की ने एक शोध किया है, जिसमें  भूस्खलन के लिए बारिश सबसे बड़े कारणों में एक बताया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Most landslide dams are formed in August IIT Roorkee did research rain is one of biggest reasons
भूस्खलन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले महीने उत्तरकाशी जिले में गदेरों से आए मलबे के कारण पहले हर्षिल में भागीरथी और फिर स्यानाचट्टी में यमुना नदी में कृत्रिम झील बनी। इन झीलों से पानी की निकासी कराना चुनौती रहा था। आईआईटी रुड़की ने अध्ययन किया है, वह भी बताता है कि अगस्त में भूस्खलन बांध (मोरेन डैम) अधिक बने हैं।

विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की शिवानी जोशी और श्रीकृष्णन शिव सुब्रमण्यम ने उत्तराखंड भूस्खलन बांध अध्ययन अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय को लेकर अध्ययन किया। यह अध्ययन स्प्रिंगर जर्नल में इसी वर्ष जनवरी में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन


अध्ययन में 1857 से 2018 तक उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण बने भूस्खलन बांध (झीलों) का जिक्र किया गया है। इसमें किस नदी पर बांध बना, किस कारण बना, जिला, बांध बनने का कारण मसलन बारिश, कितनी अवधि तक के लिए बना, उसका भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Rudraprayag News:  गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया के पास वाहन के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दो लोगों की मौके पर ही मौत

इसमें बताया गया है कि अगस्त के महीने में यह घटना सबसे अधिक हुई। इसके अलावा शोध में मलबा आने का कारण से लेकर किस नदी पर सबसे अधिक भूस्खलन बांध बने (अलकनंदा, मंंदाकिनी आदि) उसे भी बताया गया। रिसर्च में बताया गया है कि भूस्खलन बांध बनने की घटनाएं चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में अधिक हुई हैं। इसके अलावा प्राकृतिक खतरे के कारणों को भी बताया गया र्है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed