फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: mortar came flying with parachute, fell on roof of house, exploded

उत्तराखंड : मकान की छत पर गिरा पैराशूट के साथ उड़कर आया मोर्टार, विस्फोट के बाद घर पर पड़ी दरार

Sun, 13 Jun 2021 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Jun 2021 01:02 PM IST
सार

विस्फोट के चलते मकान की छत पर दरार भी पड़ गई। बताया जा रहा है कि बस्ते क्षेत्र के आसपास आईटीबीपी की ड्रिल चल रही है। वहीं से मोर्टार घर की छत तक पहुंचा।

विज्ञापन
Uttarakhand: mortar came flying with parachute, fell on roof of house, exploded
मोर्टार के गिरने से हल्का विस्फोट

विस्तार

पिथौरागढ़ के बस्ते वार्ड के एक मकान की छत पर पैराशूट के साथ उड़कर आए मोर्टार के गिरने से हल्का विस्फोट हो गया। इस दौरान मकान की छत पर खड़ीं दो महिलाएं बाल-बाल बच गईं। इनमें एक महिला की साड़ी भी जल गई।

विज्ञापन


विस्फोट के चलते मकान की छत पर दरार भी पड़ गई। बताया जा रहा है कि बस्ते क्षेत्र के आसपास आईटीबीपी की ड्रिल चल रही है। वहीं से मोर्टार घर की छत तक पहुंचा।
विज्ञापन


हल्का धुआं निकला और विस्फोट हो गया
शनिवार को बस्ते वार्ड में ललित शर्मा के मकान की छत पर खष्टी देवी और सुनीता देवी बैठीं थीं। महिलाओं के मुताबिक उन्होंने आसमान में पैराशूट उड़ता देखा जो अचानक उनकी छत की ओर आ गया। छत पर गिरते ही उससे हल्का धुआं निकला और विस्फोट हो गया। इससे खष्टी देवी की साड़ी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

विस्फोट की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रई-धनौड़ा बस्ते वार्ड के सभासद दिनेश कापड़ी ने घटना की जानकारी जाजरदेवल पुलिस और तहसीलदार पिथौरागढ़ को दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

झूठी अफवाह फैलाई जा रही
मोटार्र के घर की छत पर गिरने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। डीआईजी निरीक्षण पर आए हुए थे। एक छतरी के सहारे आवाज करने वाला पदार्थ हवा में उड़ाया गया था। हवा के तेज चलने के कारण वह बस्ते गांव तक पहुंच गया होगा। जब भी ड्रिल या फायरिंग होती है उसमें नुकसान पहुंचाने वाली चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यह सिर्फ पटाखे की डमी था और ये सिर्फ आवाज करता है। 
- नरेंद्र कुमार, सीओ आईटीबीपी, पिथौरागढ़

मोर्टार को आईटीबीपी को सौंप दिया
बस्ते से लगे क्षेत्र में आईटीबीपी ड्रिल कर रही है। वहीं से मोर्टार उड़कर घर की छत तक पहुंचा। मोर्टार को आईटीबीपी को सौंप दिया गया है, जांच चल रही है। 
- सुखबीर सिंह, एसपी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed