{"_id":"5f46110a8ebc3e3d152a946b","slug":"uttarakhand-modern-library-to-be-built-in-uttarakhand-open-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : यूओयू में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी, भेजी सवा छह करोड़ की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : यूओयू में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी, भेजी सवा छह करोड़ की डीपीआर
Wed, 26 Aug 2020 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने के बाद भी मानकों के अनुरूप लाइब्रेरी का निर्माण नहीं हो सका है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
इस योजना पर छह करोड़ 12 लाख का खर्च आने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय के इस प्रस्ताव को शासन ने संस्तुति के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
यूजीसी के नियमों के अंतर्गत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अब भी कई व्यवस्थाएं न होने के कारण विश्वविद्यालय को 12 बी की मान्यता नहीं मिल सकी है। अब विश्वविद्यालय इन व्यवस्थाओं को जुटाने में लगा है।
विज्ञापन
इसी के तहत कुलपति आवास, टाइप थ्री के आवास, गेस्ट हाउस, विज्ञान भवन समेत निर्माण से जुड़े कई प्रस्तावों को शासन को भेजा था जिन्हें वित्त समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी है, अब केवल बजट स्वीकृति आनी शेष है। इसी के साथ मुक्त विश्वविद्यालय ने आधुनिक लाइब्रेरी निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। शासन ने अपनी संस्तुति के साथ इस डीपीआर को भारत तैयार को भेज दिया है।
मुक्त विवि में लाइब्रेरी समेत दूसरे भवन बनने के बाद 12 बी की मान्यता मिलने की सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। विश्वविद्यालय में 17 करोड़ 76 लाख की लागत से परीक्षा हॉल बनाए जाने का प्रस्ताव भी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय को भेजा गया है।
- प्रो. ओपीएस नेगी कुलपति, यूओयू