{"_id":"5d4c0fe18ebc3e6cf60c8d41","slug":"uttarakhand-mla-son-wins-bronze-medal-in-indian-army-sapta-shakti-horse-riding-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के बेटे ने बढ़ाया मान, भारतीय सेना की सप्त शक्ति घुड़सवारी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
विधायक के बेटे ने बढ़ाया मान, भारतीय सेना की सप्त शक्ति घुड़सवारी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
Fri, 09 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Aug 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के बेटे काजी सिराजुद्दीन ने जयपुर में आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। काजी सिराजुद्दीन की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
जयपुर में भारतीय सेना की 61 कैवेलरी की ओर से आयोजित सप्त शक्ति घुड़सवारी प्रतियोगिता में मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के पुत्र काजी सिराजुद्दीन ने मेयो कॉलेज अजमेर की ओर से खेलते हुए जूनियर हैक इवेंट में कांस्य पदक जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता की तीन अगस्त को शुरुआत हुई थी। काजी सिराजुद्दीन मेयो कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। सिराजुद्दीन की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। पूर्व पालिकाध्यक्ष इस्लाम चौधरी, संजीव, राजीव राठौर, मसरूर अहमद आदि ने उसकी जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। विधायक काजी निजामुद्दीन का कहना है कि उनके पुत्र को घुड़सवारी का बेहद शौक है। जयपुर में कांस्य पदक मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी।
विज्ञापन