फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand MLA sent 700 proposals for development work In two years

Uttarakhand News: दो साल में विधायकों ने विकास कार्यों के लिए भेजे 700 प्रस्ताव, 310 से अधिक पर आदेश जारी

Fri, 13 Sep 2024 11:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Sep 2024 11:39 AM IST
सार

घोषित प्रस्तावों में 90 विपक्षी विधायकों के विस क्षेत्रों से संबंधित है। धामी ने दो साल पहले अपने जन्म दिवस पर सभी विधायकों के चुनाव क्षेत्रों में 10 व्यापक जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand MLA sent 700 proposals for development work In two years
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो साल में प्रदेश के 70 विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के 700 से अधिक प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। इनमें से 310 प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणा कर चुके हैं और उनके शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

शेष प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्रवाई के निर्देश जारी हुए हैं। घोषित प्रस्तावों में 90 विपक्षी विधायकों के विस क्षेत्रों से संबंधित है। धामी ने दो साल पहले अपने जन्म दिवस पर सभी विधायकों के चुनाव क्षेत्रों में 10 व्यापक जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन

समावेशी विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई इस योजना के तहत विधायकों ने शासन को अपने प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए। अब जैसे-जैसे समय बीत रहा, अपने-अपने प्रस्तावों पर तेजी से अमल कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के ही नहीं विपक्षी दलों के विधायक भी सीएम से अपने-अपने प्रस्ताव को लेकर अनुरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...डरा रही बारिश:  24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर

करीब ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब सभी विधायकों पर अपने-अपने विस क्षेत्रों में प्रदर्शन का दबाव है। इसी दबाव के चलते वे विधायक विकास निधि से लेकर सीएम की घोषणा वाले प्रस्तावों को लेकर चक्कर काट रहे हैं। विधायकों के प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु को जिम्मा सौंपा गया है। सुधांशु ने सभी विभागीय सचिवों को विधायकों के प्रस्तावों पर की गई मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed