फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand MLA Govind Singh Kunjwal admitted in hospital due to cardiac arrest

उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Fri, 21 Dec 2018 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Dec 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand MLA Govind Singh Kunjwal admitted in hospital due to cardiac arrest
कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को देर शाम दिल का दौरा पड़ गया। सीने में दर्द होने पर उन्हें बेस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि कुंजवाल की हालत में फिलहाल सुधार है। कुंजवाल को यह दूसरा हार्ट अटैक आया था। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित उनके तमाम समर्थक अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल शुक्रवार की शाम चार बजे लमगड़ा के आरा सल्फर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। संबोधन के दौरान अचानक उन्हें सीने में दर्द होने लगा। कार्यकर्ता उन्हें धौलादेवी में एक डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने उन्हें तत्काल बेस अस्पताल ले जाने की सलाह दी। देर शाम साढ़े सात बजे उन्हें बेस अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों की पूरी टीम उनके इलाज में तैनात हो गई। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण लाल ने उनकी जांच की। 

उन्होंने बताया कि कुंजवाल को हार्ट अटैक आया है। उन्हें दूसरा अटैक आया है। डॉ. लक्ष्मण लाल ने बताया कि यह गंभीर अटैक था। हालांकि अभी उपचार किया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। उन्हें ईसीजी और थ्रोमालाइज इंजेक्शन दिया गया है।

अच्छे उपचार के लिए देर रात नौ बजे उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। इससे पूर्व कुंजवाल का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीतांबर पांडे, दीप डांगी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, हेम तिवारी, तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, आनंद मेहता, दीवान सतवाल, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसडीएम विवेक राय आदि मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed