फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Minor Girl told aapbeeti to doctors said youth from Punjab forcibly married and Misdeed Everyday

नाबालिग की आपबीती: डॉक्टरों से बोली-मैं 15 साल की हूं...30 साल के युवक ने जबरन शादी की, हर रोज कर रहा दुष्कर्म

Wed, 19 Jun 2024 02:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली/कोटद्वार (पौड़ी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली/कोटद्वार (पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2024 02:30 AM IST
सार

Uttarakhand News: अमृतसर में किशोरी की जबरन शादी चार माह पहले हुई थी। उसके बाद आरोपी उसे थलीसैंंण ले आया और तभी से युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण जारी था।

विज्ञापन
Uttarakhand Minor Girl told aapbeeti to doctors said youth from Punjab forcibly married and Misdeed Everyday
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

मैं 15 वर्ष की हूं, 30 वर्षीय युवक जबरन शादी कर मुझे अमृतसर से थलीसैंण ले आया। मुझसे रोज दुष्कर्म किया जा रहा है, विरोध करने पर मारपीट की जाती है... अस्पताल पहुंची किशोरी ने जब डॉक्टरों को यह आपबीती बताई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के साथ पहुंचे आरोपी को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी ने बताया कि सोमवार को उक्त किशोरी थलीसैंण निवासी युवक के साथ हंस अस्पताल पहुंची थी। युवक उसके पास से कुछ मिनटों के लिए हटा तो उसने तुरंत डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को आपबीती बता दी। बताया कि मेरे माता-पिता का देहांत हो चुका है। मैं अपनी दादी और चाचा-चाची के साथ अमृतसर में रहती थी। दादी ने चार महीने पहले अमृतसर में ही मेरी शादी जबरदस्ती थलीसैंण के 30 वर्षीय युवक से करा दी। शादी के कुछ समय बाद ही दादी का निधन हो गया। उसने बताया कि यहां लाकर मुझसे रोज दुष्कर्म किया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है।
विज्ञापन


Almora: 20 साल तक मेरे पति ने...रोने लगी महिला, बोली- मेरे घर का सहारा चला गया, अब जंगल नहीं जाएंगे मेरे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल के यूनिट हेड पंकज मोहन शर्मा को दी। उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कोतवाली पौड़ी की महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी को सौंपी गई है। वहीं, किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।

चार माह से झेल रही थी प्रताड़ना

अमृतसर में किशोरी की जबरन शादी चार माह पहले हुई थी। उसके बाद आरोपी उसे थलीसैंंण ले आया और तभी से युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण जारी था। मंगलवार को अस्पताल पहुंची किशोरी को जैसे ही मौका मिला उसने तुरंत डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को आपबीती बता दी, जिसके बाद उसे चार माह से जारी प्रताड़ना से मुक्ति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed