फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Minister running in Delhi for budget

उत्तराखंडः डबल इंजन की सरकार के मंत्री मांगे 'मोर' पर खर्च पर नहीं है इनका जोर

Wed, 20 Dec 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Dec 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Minister running in Delhi for budget
money

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के मंत्री दिल्ली में इमदाद के लिए केंद्रीय मंत्रियों की परिक्रमा कर रहे हैं, लेकिन सरकारी महकमों का हाल इतना खराब है कि जो धन जारी हो चुका है, उसे भी कायदे से खर्च नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने केंद्रीय वित्तीय मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की अवशेष राशि के तौर पर 3435 करोड़ रुपये जारी करने की डिमांड की थी। इसके अलावा सरकार के मंत्री अपने विभागों से संबंधित केंद्रीय योजनाओं के मद में ज्यादा से ज्यादा बजट जारी करने के लिए दिल्ली दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मगर तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि केंद्र इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं में करीब 3291 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, उसमें से विभाग अब तक 1368 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर पाए हैं। सरकार के लिए चिंता की बात यह है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब मुश्किल से तीन माह का वक्त शेष है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ विभागों ने केंद्र पोषित योजनाओं में राज्य के हिस्से की पर्याप्त वित्तीय स्वीकृतियां जारी नहीं की है, जबकि सरकार ने इसका पहले से बजटीय प्रावधान कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों की सुस्ती पर वित्त विभाग ने लिया संज्ञान

uttarakhand Minister running in Delhi for budget
Money

विभागों की सुस्ती पर वित्त विभाग ने संज्ञान लिया है और सभी विभागों को शीघ्र वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों को पत्र लिखा है, जिसमें पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान भारत सरकार ने विभिन्न योजनाओं में करीब 3291 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। कोषागार से लगभग 2,368 करोड़ आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें से भी विभागों ने महज  करीब 20433 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं। खर्च की इस ढीली रिपोर्ट पर वित्त विभाग खेद जताया है और योजना के सापेक्ष विभागीय वित्तीय स्वीकृतियां तत्काल करने को कहा है। साथ ही धनराशि जारी होने में यदि कोई दिक्कत आती है, तो उसका तत्काल निराकरण करने का सुझाव भी दिया गया है।

ये है केंद्र पोषित योजना के खर्च का हाल
-7242 करोड़ का है बजटीय प्रावधान
-3292 करोड़ केंद्र ने नवंबर तक जारी किए
-2968 करोड़ सरकार के कोषागार से आवंटित
-2043 करोड़ विभाग अब तक खर्च कर पाएं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed