फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand minister ajay tamta stuck in storm and car damage

अंधड़ में पेड़ गिरने से बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, गहरे गड्ढ़े में जा गिरी कार

Wed, 02 May 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 02 May 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand minister ajay tamta stuck in storm and car damage
ajay tamta

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा की कार बुधवार शाम को तेज आंधी के दौरान जड़ समेत उखड़े पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पेड़ गिरने से पहले तेज गति से कार को निकाल दिया। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। केंद्रीय राज्यमंत्री को जौलीग्रांट हवाई अड्डे  तक दूसरी कार से भिजवाया गया।  

विज्ञापन


बुधवार को रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा जौलीग्रांट हवाई अड्डे जाने के लिए निकले। उनका काफिला जैसे ही भेल के सेक्टर चार के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ तेज हवा के साथ इस तरह झूलता दिखा। ऐसे में चालक ने पेड़ से बचाने के लिए कार की गति बढ़ा दी। मंत्री की कार निकलते ही पेड़ जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन


कार पेड़ की चपेट में आने से बच गई लेकिन इसी दौरान सामने चल रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand minister ajay tamta stuck in storm and car damage
ajay tamta car

इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को भाजपा नेता हरजीत सिंह की कार से जौलीग्रांट भिजवाया गया। बाद में कार को मिनी ट्रक बुलाकर रस्से बांधकर बाहर निकलवाया गया। दूसरी तरफ आंधी से जिले में जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। बिजली की लाइनें टूटने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।

रुड़की शहर में मलकपुर चुंगी के पास छज्जा गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार दोपहर तक जिले में मौसम सामान्य था। पिछले दिनों की तरह चटक धूप थी और लोग गर्मी से परेशान थे। शाम को करीब चार बजे अचानक आसमान में बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगी।

देखते ही देखते हवाओं ने अंधड़ का रूप ले लिया। अंधड़ ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। जो जहां था वहीं रुक गया। आंधी से हरिद्वार और रुड़की में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। बिजली की लाइनों पर भी पेड़ गिर गए। शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। रुड़की क्षेत्र के देहात में कई जगह गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी थमने के बाद पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed