फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Medal Winners Players will get four percent horizontal reservation in government jobs bill passed

Uttarakhand: खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मिलेगा चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, विधेयक पास

Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
सार

खेल मंत्री ने मीडिया से वार्ता में कहा, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से कुछ अहम कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Medal Winners Players will get four percent horizontal reservation in government jobs bill passed
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दिए जाने के शासनादेश के बाद अब सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी मिल सकेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक, विधानसभा में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक पास हो गया।

विज्ञापन


खेल मंत्री ने मीडिया से वार्ता में कहा, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से कुछ अहम कदम उठाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकार जल्द नौकरी देने जा रही है। विभिन्न विभागों में इन्हें नौकरी दी जाएगी। जल्द ही इसका आदेश हो जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session 2024: चार दिन में 28 घंटे 25 मिनट चली सदन की कार्यवाही, ये विधेयक हुए पारित
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, पदक लाने वाले खिलाड़ियों के भविष्य को कैसे सुरक्षित रखा जा सके, इसके लिए नौकरी में क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इससे रोजगार के लिए खिलाड़ियों का पलायन रुकेगा। खेल मंत्री ने बताया, राज्य सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीधे नौकरी मिलने से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उत्तराखंड को खेलभूमि के नाम से भी जाना जाएगा। कहा, उत्तराखंड पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने वाला देश का दूसरा राज्य है।

पूर्व में ये थी व्यवस्था
प्रदेश में पूर्व में खिलाड़ियों के लिए नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश हुआ था, लेकिन वर्ष 2013 में हाईकोर्ट ने इस शासनादेश को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed