फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand martyr mohan killed 10 terrorist.

उत्तराखंडः इस वीर ने 11 दिन में दस आतंकियों को किया ढेर

Sun, 06 Sep 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू-नैनीताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू-नैनीताल Updated Sun, 06 Sep 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand martyr mohan killed 10 terrorist.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के छक्के छुड़ाते हुए लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने 11 दिनों में 10 आतंकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन


गुरुवार को शहीद हुए इस जांबाज का पार्थिव शरीर शनिवार को नैनीताल पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मालूम हो कि शहीद के पिता स्व. शंकरनाथ गोस्वामी आसाम राइफल्स में बरेली में तैनात थे। शहीद मोहननाथ का जन्म गरुड़ (बागेश्वर) के कोहिना गांव में हुआ था।

गोस्वामी ने 2002 में सेना की इलीट पारा कमांडो में ज्वाइन किया और यूनिट के सबसे जांबाज सैनिक के रूप में शोहरत हासिल की।

आतंक विरोधी अभियानों में पाई बड़ी कामयाबी

uttarakhand martyr mohan killed 10 terrorist.

मोहन नाथ ने अपनी यूनिट के तमाम बड़े अभियानों में हिस्सा लिया और खासकर जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी पाई।

पिछले 11 दिनों में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के तीन बड़े आतंक विरोधी अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया और 10 आतंकी मार गिराए।

आतंकियों से पहली मुठभेड़ 23 अगस्त को हंदवाड़ा में हुई, जहां उन्होंने पाकिस्तान मूल के तीन लश्कर आतंकियों को ढेर किया। उसके तुरंत बाद 26-27 अगस्त को राफियाबाद में हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकी मार गिराए।

इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ के रहने वाले आतंकी सज्जाद अहमद उर्फ अबु उबेदउल्लाह को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की। उसके बाद कुपवाड़ा के हफरूदा जंगलों में चार आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस दौरान वह आतंकियों की गोली का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed