फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand many leaders who slipped their tongue and lost their position read All Updates in hindi

Uttarakhand: जिनकी जुबान फिसली, उनकी चली गई कुर्सी... प्रदेश में ऐसे कई सियासतदानों के उदाहरण

Mon, 17 Mar 2025 11:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Mar 2025 11:11 AM IST
सार

उत्तराखंड में कई बार ऐसा हुआ जब नेताओं के बयान से पार्टी असहज हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand many leaders who slipped their tongue and lost their position read All Updates in hindi
तीरथ रावत रावत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

राज्य में ऐसे कई सियासतदानों के उदाहरण हैं, जिन्हें जुबान फिसलना भारी पड़ा है। उनकी कुर्सी चली गई या फिर टिकट कट गया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत को राज्य की कमान सौंपी गई थी। खांटी नेता और सहज छवि वाले तीरथ सिंह रावत के फटी जींस जैसे बयान खासे चर्चा में आ गए।

विज्ञापन


एक के बाद एक कुछ और  बयान ऐसे भारी पड़े कि उनकी कुर्सी तक चली गई। रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते थे, कई बार पार्टी को उनके कारण असहज भी होना पड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में उनको पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया। इसके पीछे उनके बयानों को ही कारण माना गया, बाद में ठुकराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Premchand Aggarwal:  लोकप्रियता ने बनाया लगातार चार बार विधायक तो उत्तेजित व्यवहार बना घातक, देना पड़ा इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के भी बयान असहज करने वाले रहे। पिछली बार चुनाव में उनको टिकट नहीं मिला था, उनकी पत्नी को भाजपा ने टिकट दिया। यह बदलाव भी उनके बयानों से जोड़कर देखा गया। अब कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल इसी तरह बयान के तीर के शिकार हुए हैं। उनका पिछले महीने एक बयान तूल पकड़ गया, इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। ऐसे में उनको इस्तीफा देना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed