Uttarakhand: दूसरे दिन देर रात खुला मलारी हाईवे, मतदान स्थल के लिए रवाना हुईं 11 पोलिंग पार्टियां
Uttarakhand News: भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे भूस्खलन के चलते भापकुंड के समीप सोमवार 3.30 बजे बंद हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण दूसरे दिन मंगलवार को भी वाहनों की आवाजाही दिनभर ठप रही। हाईवे अवरुद्ध होने से पंचायत चुनाव के लिए जोशीमठ से रवाना हुईं 11 पोलिंग पार्टियां देर शाम तक अपने मतदान स्थलों तक नहीं पहुंच पाईं। इसके अतिरिक्त, नीती घाटी में चुनाव प्रचार के लिए गए लोग भी जोशीमठ नहीं लौट पाए हैं। देर रात हाईवे खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हाईवे खुलते ही पहले पोलिंग पार्टी के वाहनों को रवाना किया गया। उसके बाद मलारी साइड में फंसे वाहनों को छोड़ा गया।
मलारी हाईवे सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुए भूस्खलन के कारण बंद हो गया था जहां लगभग 10 मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और बड़े-बड़े बोल्डर गिरे हुए हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मंगलवार सुबह 7 बजे से मलबा हटाने का काम शुरू किया और रात करीब साढ़े नौ बजे हाईव खोला गया।
ये पोलिंग पार्टियां फंसीं रही
नीती घाटी के कोषा, मलारी प्रथम व द्वितीय, कैलाशपुर, मेहरगांव, फरकिया, बांपा प्रथम व द्वितीय, गमशाली प्रथम व द्वितीय और नीती गांव की पार्टियां फंसी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.