फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lok sabha elections 2019 Election campaign will stop from nine April evening

सत्ता संग्राम 2019: आज शाम पांच बजे उत्तराखंड में थम जाएगा चुनाव प्रचार 

Tue, 09 Apr 2019 10:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Apr 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok sabha elections 2019 Election campaign will stop from nine April evening
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार पर मंगलवार शाम पांच बजे के बाद रोक लग जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी प्रत्याशी व सियासी दल इसके बाद चुनावी जनसभाएं व लाउड स्पीकर से प्रचार नहीं कर सकेंगे। अंतिम दिन चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशी व दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। इस बार प्रदेश की पांचों सीटों पर 52 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग है। 

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च को चुनाव की घोषणा कर चरण वार कार्यक्रम जारी किया था। इसके साथ ही प्रदेश में चुनावी माहौल बनने लगा था, लेकिन 28 मार्च को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आई। सियासी दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव मैदान में प्रचार के लिए मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

 

प्रत्याशियों व दलों को प्रचार के लिए कम समय मिला

हालांकि इस बार प्रत्याशियों व दलों को प्रचार के लिए कम समय मिला। इसके बावजूद भी भाजपा और कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों को प्रचार में उतार कर हर वर्ग के मतदाताओं को साधने की कोशिश की। नामांकन वापसी के बाद 12 दिनों के चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों और दलों ने एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले बोले। चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी ने उत्तराखंड में दो और राहुल गांधी ने तीन चुनावी रैली की। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। 

मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होगा। शाम पांच बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी व दल चुनावी रैली, बैठकें व लाउड स्पीकर से प्रचार नहीं करेगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
- सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
 

संसदीय क्षेत्र    प्रत्याशियों की संख्या
टिहरी   15
पौड़ी    9
हरिद्वार 15
अल्मोड़ा 6
नैनीताल   7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed