Uttarakhand Voting 2024: 55 प्रत्याशियों का भविष्य EVM में कैद, अब उम्मीदवारों को उम्मीद...45 दिन का इंतजार
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: सभी उम्मीदवार अब अगले 45 दिन तक परिणाम के इंतजार में रहेंगे। पहले चरण के तहत उत्तराखंड की पांचों सीटों पर हुए मतदान के बाद अब चार जून को मतगणना होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल सीट तय करेगी 13 में कौन मेरा
गढ़वाल लोस सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। पिछले तीन हफ्तों से अधिक दिन तक पहाड़, मैदान, सड़क और पगड़ंडियां नापते रहे भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी और गणेश गोदियाल को अब चुनाव प्रचार में बहाये पसीने के बदले मिलने वाले वोटों का इंतजार है। गढ़वाल सीट तय करेगी कि 13 उम्मीदवारों में कौन मेरा प्रतिनिधि है।
टिहरी लोस सीट पर 11 उम्मीदवारों में से मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी के बीच ही माना जा रहा है। हालांकि, इस सीट पर मतदान प्रतिशत कम होने से राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से निहितार्थ टटोल रहे हैं, लेकिन लगातार दो बार राजपरिवार की प्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह टिहरी की सांसद चुनी गई हैं। सवाल यही है कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला और निर्दलीय बॉबी पंवार इस सीट पर राजपरिवार का तिलिस्म तोड़ पाएंगे या नहीं।
गंगा नगरी हरिद्वार में किसकी नैया होगी पार
गंगा नगरी हरिद्वार लोकसभा में किस प्रत्याशी की चुनावी नैया पार होगी। चुनाव मैदान में उतरे 14 उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत जो पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे हैं और खानपुर के विधायक निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। जातीय समीकरणों में उलझे इस चुनाव में पिछले चुनाव से कम मतदान के बाद अब सभी उम्मीदवारों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पांचों सीटों पर मतदान को लेकर कैसा रहा मतदाताओं का मूड, वीडियो में देखें
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट सात में किसके साथ
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के मतदाताओं ने ईवीएम पर अंगुली दबाकर तय कर दिया है कि समर में उतरे सात उम्मीदवारों में से वह किसके साथ है। इस सीट पर दो बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। मतदान के बाद दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
नैनीताल में 10 में से किसका दिखेगा दम
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोस सीट पर उतरे 10 प्रत्याशियों में से किसका दम दिखेगा, यह खुलासा चार जून को होने वाली मतगणना से होगा, लेकिन चुनाव प्रचार से लेकर मतदान के दिन तक मैदान में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के बीच ही होता दिखा है। दोनों उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं, लेकिन असल तस्वीर तो मतगणना के बाद ही सामने आएगी।