फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Harish Rawat from Haridwar and Mahendra Pal from Nainital can be candidate

Lok Sabha Election 2024: सस्पेंस खत्म, हरिद्वार और नैनीताल सीट से कांग्रेस इन दो दिग्गजों को दे सकती है टिकट

Thu, 21 Mar 2024 10:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:23 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद दोनों नामों पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Harish Rawat from Haridwar and Mahendra Pal from Nainital can be candidate
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत और नैनीताल से महेंद्र पाल उम्मीदवार हो सकते हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद दोनों नामों पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा कर सकती है। पिछले कई दिनों से चल रही माथापच्ची के बाद दोनों नामों पर सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: मैदान में उतरे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार, हरिद्वार सीट से किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले कुछ घंटों में यदि कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव नहीं होता है तो हरिद्वार सीट से एक बार चुनाव जीत चुके पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रत्याशी हो सकते हैं। अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हरीश रावत को केंद्रीय नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है।

उधर, नैनीताल सीट पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल के नाम पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को पार्टी दोनों पूर्व सांसदों को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed