फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Congress Leader Jot Singh Gunsola Filled Nomination on Tehri Seat

Loksabha Election 2024: नामांकन से पहले बोले गुनसोला, टिहरी सीट में कांग्रेस का 12 साल का सूखा खत्म होगा

Tue, 26 Mar 2024 09:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Mar 2024 09:10 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, भाजपा के शासन में प्रदेश और देश में जिस तरह के हालत हैं। उसका जवाब लोग चुनाव में देंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Congress Leader Jot Singh Gunsola Filled Nomination on Tehri Seat
टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा, टिहरी क्षेत्र की प्रजा इस बार परिवर्तन चाहती है। प्रजा ने जो मन बनाया है, उससे कांग्रेस का 12 साल का सूखा खत्म होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस भवन में नामांकन रैली से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। जब कार्यकर्ता और जनता एक हो जाए तो टिहरी से राज परिवार का तिलिस्म टूटना स्वाभाविक है। टिहरी क्षेत्र में पिछले 10 सालों में कोई नया विकास नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों ने परिवर्तन का मन बनाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, भाजपा के शासन में प्रदेश और देश में जिस तरह के हालत हैं। उसका जवाब लोग चुनाव में देंगे। महंगाई से हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अंकिता हत्याकांड में परिजनों को न्याय नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: भाजपा ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी और सीएम धामी

Trending Videos

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, टिहरी क्षेत्र से पार्टी हाईकमान ने मजबूत प्रत्याशी को उतारा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए काम करना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, नवप्रभात, विधायक विक्रम सिंह नेगी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

माहरा के खिलाफ लगे नारे
नामांकन रैली से पहले कांग्रेस भवन में पार्टी में गुटबाजी फिर सामने आई। विधायक प्रीतम सिंह के संबोधन के दौरान माइक की आवाज अचानक कम हो गई। इस पर कुछ कार्यकर्ता भड़के गए और प्रदेश अध्यक्ष माहरा के खिलाफ नारेबाजी की। वहां मौजूद नेताओं ने किसी तरह मामला शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed