फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results big victory after freedom

मिशन 2019: भाजपा के इस प्रत्याशी को आजादी के बाद मिली सबसे बड़ी जीत

Fri, 24 May 2019 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results big victory after freedom
जीत के बाद अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की दो लाख से अधिक अंतर से जीत अल्मोड़ा संसदीय सीट के इतिहास की सबसे बड़ी विजय है। इससे पहले 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या बाद हुए लोकसभा चुनावों में तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत करीब एक लाख 40 हजार से अधिक मतों से जीते थे।
विज्ञापन


2014 की मोदी लहर में भाजपा को अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर करीब 95 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल हुई थी। तब खुद मोदी अल्मोड़ा आए थे। इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में किसी जनसभा को भी संबोधित नहीं किया और चुनाव प्रचार की कमान मुख्य रूप से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संभाली थी। सीएम रावत ने लोकसभा क्षेत्र में 10 जनसभाओं को संबोधित किया था।

विज्ञापन

 

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, सीएम रावत सहित अन्य स्टार प्रचारकों ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के नाम पर ही वोट मांगे थे। मोदी के असर के चलते लोग भाजपा की जीत की अधिक संभावना मान रहे थे पर जीत का अंतर बहुत अधिक नहीं माना जा रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत के बाद 1984 की सहानुभूति लहर में भी तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत एक लाख 40 हजार 332 मत से जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह रहे जीत के कारण 

- एअर स्ट्राइक के बाद मतदाताओं ने राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। 
- एअर स्ट्राइक के कुछ ही दिनों बाद उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होना भी भाजपा के पक्ष में रहा। 
- कपड़ा राज्य मंत्री को प्रत्याशी बनाने का फैसला सही रहा। टम्टा खासे सक्रिय रहे और लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहे।
- इस सीट पर सीएम से लेकर अन्य नेताओं ने फोकस किया, मोदी का समर्थन भी यहां खासा रहा।
-भाजपा ने बेहतर सांगठनिक क्षमता का परिचय दिया। 

यह रहे कांग्रेस की हार के कारण
- कांग्रेस संगठन के रूप में सक्रिय नहीं हो पाई।
- कांग्रेस अपने प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में स्टार प्रचारकों को मैदान में नहीं उतार पाई, हालांकि यहां राहुल की एक रैली हुई थी।

अल्मोड़ा संसदीय सीट:
2.32 लाख वोटों से जीते अजय टम्टा
भाजपा अजय टम्टा - चार लाख 44 हजार 651
कांग्रेस प्रदीप टम्टा - दो लाख 11 हजार 665
उक्रांद केएल आर्य - 4060
बसपा सुंदर धौनी - 10 हजार 190
नोटा - 15 हजार 505                         
कुल 6 लाख 99 हजार 807 मतों में से 5 हजार 335 मत निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed