फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: Postman will Give You Money at Home, If You Have India Post Payment Bank Account

Lockdown Uttarakhand: बाहर नहीं जा सकते तो घर आकर आपको पैसे देगा डाकिया, करना होगा ये एक काम 

Fri, 10 Apr 2020 02:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Apr 2020 02:42 AM IST
सार

  • लॉकडाउन के बीच डाकघर की सेवाएं ग्राहकों के लिए बनाई गई सुगम
  • दूसरे बैंक में खाता होने पर भी डाकघर से आधार के माध्यम से निकाल सकते हैं पैसा
  • बड़े डाकघर से 10 हजार और गांव के छोटे डाकखाने से पांच हजार रुपये निकालने की सुविधा

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Postman will Give You Money at Home, If You Have India Post Payment Bank Account
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में डाकघर की सेवाएं ग्राहकों के लिए सुगम बनाई जा रही हैं। रोजाना निर्धारित समय तक डाकघर खोले जा रहे हैं। इन डाकघरों में न केवल स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री जैसी सुविधाएं मिल रही हैं बल्कि कई ऐसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिनका लाभ आप घर बैठे भी ले सकते हैं।

विज्ञापन


घर बैठे ही मंगा सकते हैं पैसा
डाक विभाग की ओर से उन सभी ग्राहकों को यह सुविधा दी जा रही है जिनके खाते इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुले हुए हैं। ऐसे खाताधारक अगर घर से बाहर नहीं निकल सकते तो वे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपनी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। उनकी रिक्वेस्ट के आधार पर डाक विभाग की ओर से डाकिया सीधा घर पहुंचेगा। यहां आधार इनेबल्ड डिवाइस से फिंगर प्रिंट लेने के बाद उन्हें रकम सौंप दी जाएगी। खाते से रकम कटने की पूरी प्रक्रिया इसी डिवाइस से पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

दूसरे बैंक में खाता तो भी निकाल सकते हैं पैसा

अगर आपका किसी दूसरे बैंक में खाता है तो भी आप डाक घर जाकर पैसा निकाल सकते हैं। डाक विभाग के मुताबिक, ऐसे लोगों के लिए यह प्रावधान है कि उनका खाता नो योर कस्टमर यानी केवाईसी अपडेट होना चाहिए। इसके बाद आधार नंबर बताकर उनका फिंगर प्रिंट लिया जाएगा।

इसके आधार पर ही उन्हें पैसा दे दिया जाएगा। बड़ी डाक शाखाओं से एक ग्राहक को दस हजार रुपये और गांवों के छोटे डाकघरों से पांच हजार रुपये तक की रकम निकाली जा सकती है। देहरादून में करीब 130 डाकघरों से इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर डाक विभाग की सभी सेवाएं सुचारू चल रही हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के तहत डाकिया घर जाकर भी पैसा दे सकता है। अन्य बैंकों के खाताधारक भी अपने आधार के बिहाफ पर डाकघर से पैसा निकासी कर सकते हैं।
-जीएम तनेजाा, सीनियर सुप्रीटेंडेंट, डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed