Uttarakhand Lockdown: पुलिस को चकमा देकर काली नदी में कूदे नौ नेपाली मजदूर, तैरकर पहुंचे नेपाल
- तैरकर नेपाल पहुंचे सभी नौ नागरिकों को किया गया है क्वारंटीन
विस्तार
लॉकडाउन से धारचूला में झूला पुल बंद होने से पिछले 26 दिनों से जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में रह रहे नेपाली मजदूरों में से नौ मजदूर पुलिस को चकमा देकर काली नदी को पारकर नेपाल जाने में सफल रहे। सभी को नेपाल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
सूचना मिलने पर तहसीलदार नंदन राम और थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह राहत शिविर पहुंचे। प्रशासन ने इस घटना के बाद स्टेडियम गेट पर तालाबंदी की है ताकि अन्य कोई नेपाली भाग न पाए। नेपाल के सूत्रों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी तीन नेपाली नागरिक महाकाली नदी के रास्ते तैरकर वहां पहुंचे थे।
289 नेपाली मजदूर रह रहे हैं
बता दें कि इस राहत शिविर में पहले 336 नेपाली मजदूर रह रहे थे। दो दिन पूर्व प्रशासन ने 35 नेपाली मजदूरों को उनके ठेकेदार के पास भेज दिया। अब शिविर में कुल अब 289 नेपाली मजदूर रह रहे हैं।
शिविर में रह रहे प्रेम सिंह और धन सिंह ने बताया कि धारचूला प्रशासन द्वारा खाने पीने और रहने की बढ़िया व्यवस्था की गई है। उन्होंने नेपाल सरकार पर अपने नागरिकों की सुध नही लेने का आरोप लगाया।