फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown Live updates of 20th day, no positive case found from last four days

Uttarakhand Lockdown: देहरादून में कार सवार युवकों ने बैरियर में मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की, तीन गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 10:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Apr 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown Live updates of 20th day, no positive case found from last four days
- फोटो : फाइल फोटो

देहरादून में किशन नगर चौक पर पुलिस के रोकने पर कार सवार युवकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने का प्रयास किया। यही नहीं पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चकराता रोड़ पर किशननगर चौक के पास बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बल्लूपुर की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन


आरोप है कि कार चालक ने तेजी से कार को आगे बढ़ाते हुए बैरियर में टक्कर मार दी। कार सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया।। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। जब पुलिस ने नाराजगी जताई तो कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की। पुलिस ने कार सवार संभव जैन, प्रदीप यादव निवासी वसंत विहार और गब्बर सिंह प्रीति विहार दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पढ़ें... अन्य जगह के खास अपडेट

- अल्मोड़ा में बीते शुक्रवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का राशन ब्लैक में बेचने के आरोपी गल्ला विक्रेता राहुल पंत को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सस्ता गल्ला विक्रेता एक भाजपा नेत्री का पति है। उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने दुकान के स्टॉक रजिस्टर में अनियमितता पाए जाने पर सस्ते गल्ले की दुकान के निलंबन की भी संस्तुति की है। पुलिस ने गल्ला विक्रेता राहुल पंत, अनूप जनरल स्टोर के स्वामी अनूप सिंह लटवाल और उसके बेटे देवेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 2ए/3 महामारी अधिनियम, धारा 188, 51बी डिजास्टर मैनेजमेंट और 3/7 ईसी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

-धारचूला में 11 नेपाली मजदूरों ने छारछुम और न्याबस्ती से महाकाली नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने यहां सो तैरकर नेपाल जाने की कोशिश की। जिसमें एसएसबी की गश्त टीम ने सात नेपालियों को पकड़ कर थाना बलुवाकोट को सौंप दिया। वहीं, चार नेपाली नदी पार कर नेपाल पहुंचने में सफल रहे। दार्चुला नेपाल प्रशासन ने चारों नेपालियों को क्वारंटीन कर दिया है। 

- मसूरी में आज सुबह मुजफ्फरनगर और यमुनानगर से तीन लोग पहुंचे। पुलिस ने मुजफ्फरनगर से आए एक व्यक्ति और यमुनानगर से आए एक पुरुष और महिला को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, मसूरी में ही लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर एक नाई पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

-हल्द्वानी के बनभूलपुरा से पैदल नैनीताल पहुंचे युवक की भी कोरोनाजांच रिपोर्ट आ गई है। उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं गाजियाबाद से बागेश्वर पैदल जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़कर होम क्वारंटीन कर दिया।  

- राजकीय दून अस्पताल (कोरोना अस्पताल) की फ्लू ओपीडी में बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य अस्पतालों से लाए जाने वाले शवों को भी दून अस्पताल की माेर्चरी में नहीं रखा जाएगा। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आला अधिकारियों से पत्र व्यवहार चल रहा है।

- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह आदेश रविवार को बनभूलपुरा में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए आज सोमवार को दिए हैं।

- हरिद्वार के रहने वाले ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी अशोक गुप्ता ने पेंशन और अन्य मदों से बचाई गई राशि में से एक लाख रुपए का चेक आज प्रधानमंत्री केयर फंड में भेजा है। अशोक गुप्ता का कहना है कि सबसे पहले देश है। देश की सुरक्षा के लिए सब कुछ कुर्बान है। उन्होंने यह चेक अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह को सौंपा। अपर जिलाधिकारी ने उनके जज्बे की तारीफ की।


- आज चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में गेहूं क्रय केंद्र खुले। जिला सहायक निबन्धक सुरेंद्र पाल ने केंद्रों को निरीक्षण किया। गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये और राज्य सरकार द्वारा 20 रुपये प्रति कुंतल बोनस दिया जाएगा। कल जिलाधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

 

- सितारगंज में सप्ताह भर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन में भर्ती बहराइच की किशोरी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। किशोरी शक्तिफार्म के एक गांव में रिश्तेदारी में आई हुई है। 

पढ़ें...दिनभर के बड़े अपडेट

- हरिद्वार की गलियों में आकृतियां बनाकर लोगों को कोरोना के संक्रमण से जागरूक किया जा रहा  है। रुड़की के ढंढेरा में बैंक के बाहर बिना सामाजिक दूरी बनाए भीड़ जमा हो गई।

- देवप्रयाग में क्षेत्रीय विधायक विनोद कण्डारी ने स्वयं ही फॉगिंग की। तीन दिवसीय अभियान में विधायक कण्डारी ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल, जामणीखाल, हिसरियाखाल, ललूडीखाल, रौडधार, बगवान सहित कीर्तिनगर व चौरास तक फॉगिंग करेंगे। 


- नगर पंचायत नौगांव में स्थानीय प्रशाशन ने चेकिंग अभियान चला कर रेट लिस्ट की जानकारी जुटाई और ओवर रेटिंग न करने की हिदायत दी।

- लंबगांव (टिहरी) में भारतीय स्टैट बैंक लंबगांव की शाखा में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। उपभोक्ताओं की भीड़ उमडने का मुख्य कारण जन-धन योजना के पैसों की निकासी, पेंशन, श्रम विभाग से मजदूरों को मिली एक-एक हजार की राशि और उज्जवला गैस कनेक्शन की धनराशि की निकासी बताया जा रहा है। बैंकों में पहुंच रहे लोग सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रख रहे हैं।

- तीन दिन बाद आज बैंक खुले तो लोगों की लंबी लाइन लग गई। अल्मोड़ा में बैंक के बाहर लंबी लाइन लग गई। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करते दिखाई दिए। कुछ ऐसा ही नजारा रुद्रपुर में भी बैंक के बाहर दिखाई दिया। लोगों को सैनिटाइज करके ही बैंक में प्रवेश दिया गया।


- लॉकडाउन की ढील में रानीखेत का बाजार सुनसान पड़ा रहा। वहीं जसपुर कृषि उत्पादन समिति में वायरस के संक्रमण से बचने के लिए ऑटोमेटिक सैनिटाइजर गेट लगाया है।

- हरिद्वार में कोरोना प्रभावितों के लिए बनाए गए राहत शिविर इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंज रहे हैं। सुबह-शाम योगाभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान लोग कोरोना को भगाना है, भारत को जिताना है नारेबाजी करते दिखे।

- रामनगर के बाजारों में कम रौनक दिखाई दी। इसी तरह रुद्रपुर में भी दुकानें खुली हैं, लेकिन भीड़-भाड़ न के बराबर है।

- हरिद्वार के जिया पोता गांव में बैंक के बाहर भीड़ पहुंच गई। यहां लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे।

- उत्तराखंड में विगत आठ अप्रैल से कोई कोरोना पॉजिटिव न मिलने से सरकार के साथ ही यहां की जनता ने भी राहत की सांस ली है। लॉकडाउन के उल्लघंन के मामलों पर कार्रवाई जारी है। अब तक 5539 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

- रोज की तरह आज भी लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सड़कों और दुकानों पर कम लोग दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed