Uttarakhand Lockdown: रुद्रपुर में नगर निगम कर्मियों को मिले पीपीई किट
- क्वारंटीन व संक्रमित स्थानों पर छिड़काव करने वाले कर्मियों को मिलेंगे किट
विस्तार
नगर निगम के सैनिटाइज अभियान के तहत ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के लिए पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स) किट उपलब्ध हो गए हैं। अभी इन किट का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण के चलते सील किए गए स्थानों, क्वारंटीन और आइसोलेशन वार्डों में छिड़काव करने वाले कर्मचारी करेंगे।
कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को रुद्रपुर नगर निगम की टीम सभी 40 वार्डों को सैनिटाइज करने के साथ ही अस्पतालों, आइसोलेशन, क्वारंटीन आदि में भी स्प्रे कर रही है। ऐसे में स्प्रे करने वाले नगर निगम कर्मियों के भी संक्रमित होने की आशंका है।
इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने स्प्रे अभियान में शामिल कर्मचारियों के लिए पीपीई किट उपलब्ध करा दी है। लेकिन अभी फ़िलहाल क्वारंटीन, आइसोलेशन और सील किए गए क्षेत्रों में छिड़काव करने वाले कर्मचारी ही किट का इस्तेमाल करेंगे। सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने कहा कि नगर निगम में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध हो गए हैं।