फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lockdown latest news in hindi: from today food distribution form police station

Uttarakhand Lockdown: आज से थाने-चौकी के जरिये ही बंटेगा खाना, संस्थाएं और संगठन अब सीधे नहीं बांट सकेंगी

Wed, 01 Apr 2020 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Apr 2020 10:43 AM IST
सार

  • अब पुलिस और प्रशासन की टीम ही वितरित करेगी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
uttarakhand Lockdown latest news in hindi: from today food distribution form police station
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

विस्तार

जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्थाएं और संगठन अब सीधे खाना नहीं बांट सकेंगी। जिलाधिकारी देहरादून ने मंगलवार को भीड़ होने के कारण इस पर रोक लगा दी है। बुधवार से ये संस्थाएं खाना या राशन आदि के पैकेटों को संबंधित थाने या चौकी में जमा कराएंगे।

विज्ञापन


वहां से प्रशासन व पुलिस की टीम ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन प्रशासन से अनुमति लेकर सड़कों पर लोगों की मदद के लिए उतर रहे थे। ऐसे में सड़कों, गलियों आदि में भीड़ भी लग रही थी। इससे जाने अनजाने में लॉकडाउन में सामुदायिक फासला रखने के नियम का उल्लंघन भी हो रहा है।

विज्ञापन

गढ़वाल डीएम ने भी लोगों और संस्थाओं की सीधे मदद करने पर रोक लगा दी थी

लिहाजा, अब इस पर रोक लगा दी गई है। जिन लोगों को खाना, राशन या अन्य सामग्री बांटनी है वह उसे लेकर थाने या चौकी में जाएगा। वहां से प्रशासन और  पुलिस की स्पेशल टीम इस सामग्री को बांटने के लिए शहर में निकलेगी। यह
व्यवस्था बुधवार से शुरू हो जाएगी।

इससे पहले गढ़वाल डीएम ने भी लोगों और संस्थाओं की सीधे मदद करने पर रोक लगा दी थी। वहां भी मंगलवार से इस तरह की व्यवस्था शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस तरह की व्यवस्था से लोग कम से कम संख्या में घरों से निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed