फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lockdown latest news: From 3 to 5 rupees expensive tobacco products are being sold

Uttarakhand Lockdown : तीन रुपये से लेकर पांच रुपये तक मंहगे बेचे जा रहे हैं तंबाकू उत्पाद

Sat, 18 Apr 2020 04:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lockdown latest news: From 3 to 5 rupees expensive tobacco products are being sold
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन में जिला प्रशासन की ओर से सभी गुटका, तंबाकू से संबंधित दुकानों को बंद करने के आदेश देकर इनके बेचने पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन जनपद में तंबाकू उत्पाद और गुटका की बिक्री धडल्ले से हो रही है। किराने के दुकानों में अन्य सामान की आड़ में कहीं चोरी-छिपे तो कहीं खुलेआम इन उत्पादों की बिक्री मंहगे दामों पर हो रही है।

विज्ञापन


लॉक डाउन शुरू होते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने यहां पान, गुटका, सिगरेट, तंबाकू पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उत्तराखंड में इस प्रकार के कोई आदेश जारी न होने के कारण यह उत्पाद पहले खुलेआम बिक रहे थे।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दूसरे चरण में केंद्र के निर्देश पर उत्तराखंड में भी सार्वजनिक स्थानों पर थूकने को अपराध की श्रेणी में रख कर गुटका, तंबाकू के उत्पादों के दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी कर इनके बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन इसके बाद भी तंबाकू और गुटका धडल्ले से बेचे जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेशों के आड में दुकानदारों ने इन उत्पादों की कालाबाजारी शुरू कर दी है और वह मार्केट में इन उत्पादों की कमी का हवाला देकर इन्हें ऊंचे दामों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो गुटका पहले पांच रुपये में बेचा जा रहा था, उसे कहीं पर आठ तो कहीं पर दस रुपये में बेचा जा रहा है। तंबाकू उत्पादों और बीड़ी सिगरेट को भी ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि मार्केट में भी उन्हें चोरी-छिपे यह उत्पाद मंहगे दामों पर दिए जा रहे हैं। लिहाजा वह भी इन्हें मंहगे दामों पर बेच रहे हैं। कई दुकानदार तो कार्रवाई के डर से केवल जानने वालों को भी यह उत्पाद दे रहे हैं।


जनपद में गुटका, तंबाकू, बीड़ी सिगरेट बेचेन पर प्रतिबंध लगाया गया है। अगर कोई दुकानदार इन्हें बेचते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए गुप्त रुप से अभियान चलाया जाएगा।
गोपाल राम बिनवाल एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed