फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown latest news : Financially strapped gardener commits suicide under stress

Uttarakhand Lockdown : आर्थिक तंगी झेल रहे माली ने तनाव में आकर की खुदखुशी

Wed, 22 Apr 2020 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Apr 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand lockdown latest news : Financially strapped gardener commits suicide under stress
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के सितारगंज में आर्थिक तंगी झेल रहे माली ने तनाव में आकर खुदखुशी कर ली। माली की मां किडनी रोग से ग्रसित है और किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। ब्याज पर लिए गए रुपयों से उनका इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिडकुल बंदरिया चौक निवासी सुरेश कुमार एल्डिको में माली हैं। उनका बेटा सोनू (23) भी सिडकुल के एक होटल में माली था। दो दिन पहले सुरेश की पत्नी फूलमती की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

लॉकडाउन में काम न मिलने के कारण आर्थिक तंगी झेल रहा परिवार

उन्होंने रिश्तेदार से ब्याज पर रुपए उधार लिए। लॉकडाउन की वजह से काम न मिलने के कारण परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है।

इसी तनाव में आकर सोनू ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे सीएचसी ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सुरेश कुमार ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा अमरनाथ हैदराबाद में काम करने गया है। लॉकडाउन की वजह से वह वहीं फंसा है। उससे छोटा सोनू था। दो बहनें भी हैं। एक ही शादी हो गई है।

उधार मांगकर चला रहे घर का खर्च

काशीपुर के ग्राम जाबत नगर रेहड़ बिजनौर निवासी भारत सिंह दो वर्ष से पत्नी और तीन बच्चों के साथ नई बस्ती कुंडेश्वरी में किराए के मकान में रहते हैं। मजूदरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

ग्राम किरावली बुलंदशहर निवासी सोनपाल करीब सात साल से इसी कालोनी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। दो वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान ने एपीएल राशन कार्ड बनवाया था, लेकिन कार्ड सरकारी दस्तावेजों में दर्ज नहीं हो सका।

जिसके चलते सस्ता गल्ला राशन विक्रेता इस राशन कार्ड पर राशन नहीं देता है। लॉकडाउन के कारण काम काज ठप है। उधार मांगकर घर का खर्च चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed