फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown latest news : 180 industries get permission to be open

Uttarakhand Lockdown : कड़े प्रतिबंधों के बीच उद्योगों को खोलने की प्रक्रिया शुरू,180 उद्योगों को मिली मंजूरी

Wed, 22 Apr 2020 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Apr 2020 01:01 PM IST
सार

  • अब तक 400 ने किया आवेदन
  • छोटी इकाइयों को ऑफलाइन दी जा रही है मंजूरी

विज्ञापन
uttarakhand lockdown latest news : 180 industries get permission to be open
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़े प्रतिबंधों के बीच प्रदेशभर में उद्योगों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उद्योगों को खोलने के लिए उद्योगपति बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। लॉकडाउन में सोमवार से 180 औद्योगिक इकाइयों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी औद्योगिक इकाइयों को ऑफलाइन मंजूरी दी जा रही है। 20 मार्च के बाद प्रदेशभर में सभी उद्योगों को बंद कर दिया गया था। प्रदेशभर में फार्मा, फूड की करीब 1600 इकाइयां हैं।

विज्ञापन

सशर्त मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू

अब केंद्र सरकार ने सशर्त उद्योगों को खोलने की परमिशन देने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद उत्तराखंड में भी औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित उद्योगों को सशर्त मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लॉकडाउन में उद्योग खोलने के लिए अभी तक चार सौ लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से प्रदेशभर में 180 उद्योगों को खोलने की मंजूरी दी गई है। जबकि छोटी इकाइयों को ऑफलाइन मंजूरी दी जा रही है।

शपथपत्र भी जमा कराया जा सकता

अपर निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि सशर्त उद्योग खोलने के लिए बड़ी संख्या में उद्योगपति ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। सभी उद्योगों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

इसके लिए शपथपत्र भी जमा कराया जा सकता है। 180 उद्योगों को खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। अन्य आवेदन प्रक्रिया में है। पर्वतीय क्षेत्रों से भी बड़ी तादात में उद्योग खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed