फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: ladenge corona se, arvind make one platform for many helpers

#ladengecoronase : मददगारों को एक प्लेटफार्म पर लाए अरविंद, जरूरतमंदों के लिए तैयार कर रहे मोबाइल एप

Wed, 01 Apr 2020 11:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: ladenge corona se, arvind make one platform for many helpers
- फोटो : amar ujala

देहरादून के अरविंद गुप्ता और अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव अमित गर्ग ने शहर में जरूरतमंदों की मदद कर रही संस्थाओं को एक प्लेटफार्म पर लाने की पहल की है। उनकी इस पहल से जुड़ते हुए शहर की करीब 91 संस्थाएं, सामाजिक संगठन और लोग उनके साथ आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दून क्लब स्पोर्ट्स एंड हेल्थ के बैनर तले योग माता गायत्री ट्रस्ट के सुशांत बंसल, अमित ज्वेलर्स, शनि सेवा समिति, अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट, डॉ. मुकुल शर्मा, अधिवक्ता निखिल, विनायक स्वामी, नित्यानंद स्वामी सेवा समिति, एसएस इंटरप्राइजेज, अपना रोटी बैंक, पुनीत मेहरा, रमा गोयल, कामना गर्ग, यति गुप्ता, सुदर्शन सेठी, विनीता मित्तल, अंजू गोयल, चुन्नू, सौरभ राजा समेत कई अन्य संस्थाएं और लोग उनके साथ जुड़े और जरूरतमंदों की मदद की।
विज्ञापन


अरविंद गुप्ता ने बताया कि सभी सहयोगी एक दिन पहले किसी क्षेत्र में सर्वे कर जरूरतमंदों की सूची बनाते हैं और अगले दिन अलग-अलग टीमें वहां राशन और पका हुआ भोजन देने जाती हैं। अरविंद गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है, जिससे लोगों को तुरंत जरूरत का सामान पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed