{"_id":"5eb300d58ebc3e90644a4609","slug":"uttarakhand-lockdown-government-sent-103-buses-for-homecoming-migrants-from-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: गुरुग्राम से तीन हजार प्रवासियों को उत्तराखंड लाने के लिए भेजीं 103 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: गुरुग्राम से तीन हजार प्रवासियों को उत्तराखंड लाने के लिए भेजीं 103 बसें
Wed, 06 May 2020 11:56 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 May 2020 11:56 PM IST
सार
- इससे पहले चंडीगढ़ से 123 बसों में लाए गए 3500 प्रवासी
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के चलते कई राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों और मजदूरों को लाने का सिलसिला तेज कर दिया गया है। चंडीगढ़ से 3500 प्रवासियों को लाने के बाद अब गुरुग्राम में फंसे 3000 लोगों को लाने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में फंसे लोगों को लाने के लिए रोडवेज की 103 बसों को बुधवार शाम रवाना कर दिया गया। बसों को रवाना करने से पहले सैनिटाइज किया गया। चालकों-परिचालकों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। चालकों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए सरकार की ओर से अभियान तेज कर दिया गया है। इसी के तहत 103 बसों को गुरुग्राम रवाना किया गया है।
विज्ञापन
इनमें कुछ बसों को आईएसबीटी और हिल डिपो, जबकि बाकी बसों को हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की से भेजा गया है। साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे लोगों को भी एक जिले से दूसरे में पहुंचाने की कवायद तेज की गई है।